आयुष शर्मा ने बताई अर्पिता खान से शादी की कहानी:बोले-'पेरेंट्स ने कहा था कि कमाते कुछ हो नहीं, इतने बड़े घर की लड़की के खर्चे कैसे उठाओगे?'

Updated on 02-07-2024 02:59 PM

बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। आयुष ने सलमान खान की बहन अर्पिता से शादी की है। एक इंटरव्यू में आयुष ने कहा है कि जब उन्होंने अपने पेरेंट्स को अर्पिता से शादी करने के बारे में बताया था तो वे परेशान हो गए थे।

आयुष हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचे थे जहां उन्होंने अर्पिता के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की।उन्होंने उस टाइम को याद किया जब वो 24 साल के थे और उन्होंने अपने पेरेंट्स को अर्पिता के बारे में बताते हुए कहा था कि वो उनसे शादी करना चाहते हैं।

आयुष बोले कि जब उन्होंने शादी के बारे में बात की तो उनके पिता परेशान हो गए थे क्योंकि तब तक उनकी पहली फिल्म भी रिलीज नहीं हुई थी और वो कुछ कमाते भी नहीं थे।

पिता ने कहा-अर्पिता के खर्चे कैसे उठाओगे?

आयुष बोले, 'पापा ने कहा कि तुम काम नहीं करते, कुछ कमा भी नहीं रहे। इसके बावजूद तुम ऐसी लड़की से शादी करना चाहते हो जो इतने बड़े घर की है। तुम उसके खर्चे कैसे उठाओगे?'

आयुष के मुताबिक, उन्होंने अपने पिता से फाइनेंशियल हेल्प मांगी थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।

आयुष ने ये भी बताया कि उनके पिता को रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन उनकी मां को इस बात की चिंता थी कि अलग-अलग बैकग्राउंड के परिवार कैसे तालमेल बैठा पाएंगे। बाद में जब उनके पेरेंट्स खान फैमिली से मिले तो उनके सारे डाउट्स क्लियर हो गए।

2014 में हुई थी आयुष-अर्पिता की शादी

आयुष और अर्पिता की शादी हैदराबाद के होटल फलकनुमा में 18 नवंबर 2014 को हुई थी। इस शादी की बागडोर खुद सलमान ने संभाली थी। शादी के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई थी। अब आयुष और अर्पिता दो बच्चों के पेरेंट्स बन चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
 24 September 2026
लेखक नीरज पांडे ने जमुई में छेड़छाड़ और 'मॉरल पुलिसिंग' की घटना के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था का बचाव करने पर बिहार की विधायक मैथिली ठाकुर पर नाराजगी जताई है।…
 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
Advt.