वरिष्ठजनों को किया गया आयुष्मान भारत वय-वंदन कार्ड का वितरण

Updated on 14-10-2025 12:14 PM

राजनांदगांव।  छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर महापौर  मधुसूदन यादव द्वारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर में 70 वर्ष एवं 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठजनों को आयुष्मान भारत वय-वंदन कार्ड का वितरण किया गया। महापौर  मधुसूदन यादव ने वरिष्ठजनों को आयुष्मान भारत वय-वंदन कार्ड से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत वय-वंदन कार्ड जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में बनाया जाता है। उन्होंने 70 वर्ष एवं 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठजनों को आयुष्मान भारत वय-वंदन कार्ड बनवाने की अपील की। महापौर  मधुसूदन यादव ने कुंती वर्मा, इंदू खोब्रागढ़े, कमला डोंगरे, शांति बाई शेण्डे, राम बाई देवांगन, कैलाश बाई सिन्हा, सोना बाई देवांगन, गणेशिया देवांगन, सुखिया सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठजनों को आयुष्मान भारत वय-वंदन कार्ड का वितरण किया।

जिला नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ. बीएल तुलावी ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों के पंचायत एवं वार्ड स्तर पर पंजीयन शिविर एवं ऑन स्पॉट कार्ड वितरण किया गया और आगामी दिनों में आयुष्मान भारत वय-वंदन कार्ड का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक  संदीप ताम्रकार, जिला-प्रबंधक शहरी सुश्री पूजा मेश्राम, एनसीडी सलाहकार  विकास राठौर, जिला समन्वयक आयुष्मान भारत  ऐश्वर्य साव एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.