2 लाख 12 हजार 815 से अधिक लोगों का बना आयुष्मान कार्ड

Updated on 29-06-2023 09:53 PM

मनेंद्रगढ़ । आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना व डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों के नगरीय निकाय व ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सभी राशन कार्ड दुकानों, ग्राम पंचायतों व स्वास्थ्य केन्द्रों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिले में कुल 3 लाख 62 हजार 604 लोगों में से 2 लाख 12 हजार 815 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। बाक़ी बचे हुए नागरिकों का आयुष्मान कार्ड पंचायतस्तरीय शिविर लगाकर बनाया जा रहा है।

कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में जनसामान्य को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। कलेक्टर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से प्राथमिकता से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं। सभी राशन कार्डधारियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि परिवार के सभी सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। आयुष्मान जन आरोग्य योजना अंतर्गत पात्र बीपीएल परिवारों को 5 लाख रुपए व शेष परिवार अर्थात एपीएल परिवारों को डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 50 हजार रुपए तक का लाभ योजना के दिशा-निर्देशानुसार योजनांतर्गत पंजीकृत किसी भी शासकीय व निजी चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड द्वारा नि:शुल्क ईलाज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.