शहर से लेकर गांवों तक अभियान चलाकर बनाया जायेगा आयुष्मान कार्ड

Updated on 26-07-2023 05:03 PM

सूरजपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह के मार्गदर्शन में शासन के महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान-भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत जिले में 27 से 31 जुलाई  तक विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शिविर आयोजन कर जिले के समस्त विभाग द्वारा आयोजित विशेष अभियान जिले के समस्त आयुष्मान मित्रों, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर , रोजगार सहायक, सचिवों, आर.एच.ओ., द्वितीय ए.एन.एम., एन.आर.एल.एम., बैंक सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मतानिनों  एवं च्वाईस सेंटरों, शहरी क्षेत्रों में एनयूएलएम के सीआरपी दीदीयों द्वारा छुटे हुए समस्त हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड गॉव के पंचायत भवन एवं नगर पंचायत अथवा स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा।

 आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जिले के विभिन्न विभागों के लगभग तीन हजार अधिकारी कर्मचारीयों के मोबइल नम्बर रजिस्टर किया गया। अतः ग्राम पंचायतों में सरपंच, सचिव, मितानिन एवं शहरी क्षेत्र के नगर पंचायत पार्षद व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड की जानकारी ले सकते है एवं नजदीकी च्वाइस सेंटर अथवा अस्पताल में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है। आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज हितग्राहियों को आधार कार्ड अथवा राशन कार्ड होना अनिवार्य है।

  विशेष अभियान अंतर्गत जिले के पात्र एपीएल परिवार जैसे-शासकीय सेवा में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों एवं अन्य सर्विस में कार्यरत लोगों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। आयुष्मान-भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत पात्र एपीएल परिवारों को 50 हजार तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है, एवं बीपीएल राशन कार्ड अंतर्गत समस्त पात्र परिवारों को 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जाता है।

 कलेक्टर ने जिले के समस्त आयुष्मान कार्ड से वंचित हितग्राहियों से अपिल की गई है कि वे अपना आयुष्मान कार्ड बनवाये एवं राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठायें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.