'पूजा' बने आयुष्मान खुराना ने पहना लहंगा-चोली तो फिदा हुआ 'पठान', कीं नॉटी बातें

Updated on 14-02-2023 07:43 PM
फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में पूजा बनकर अपनी आवाज से दीवाना बनाने वाले आयुष्मान खुराना अब एक बार फिर पूजा बनकर वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' जल्द ही थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। 'ड्रीम गर्ल 2' का नया टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो बहुत ही दिलचस्प है। खास बात यह है कि इसका 'पठान' कनेक्शन भी है। टीजर के साथ-साथ मेकर्स ने 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज डेट भी अनाउंस की है।

Dream Girl 2 टीजर में Ayushmann Khurrana या किसी एक्टर का चेहरा तो नहीं दिखाया गया है, लेकिन थोड़ी-बहुत झलक जो नजर आ रही है, उससे साफ है कि पूजा बनकर आयुष्मान खुराना ही वापसी कर रहे हैं। टीजर से लग रहा है कि पूजा ने अब कॉल सेंटर में काम करना बंद कर दिया है। अब वह लहंगा-चोली पहने बिस्तर पर बैठी 'पठान' के साथ फोन पर बातें करती नजर आ रही है। 'पूजा' और 'पठान' के बीच की नॉटी-नॉटी बातें भी सुनने को मिली हैं।

फोन पर पठान संग नॉटी बातें

टीजर में पूजा का फोन बजता है और वह फोन उठाकर बोलती हैं- हैलो, मैं पूजा बोल रही हूं। उधर से एक शख्स 'पठान' शाहरुख की आवाज में बोलता है कि वह पठान है। तब 'पूजा' पूछती है कि कैसे हो मेरे पठान? तब वह शख्स 'पूजा' को हैप्पी वैलेंटाइंस डे विश करते हुए कहता है कि पहले से भी ज्यादा अमीर।


'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आएगी यह कास्ट

इसी मस्तीभरी गपशप के बीच 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज डेट अनाउंस की जाती है। जब 'पठान' बोलता है कि जल्द ही उसकी फिल्म 'जवान' आ रही है तो 'पूजा' बोलती है और मेरी जवानी। 'ड्रीम गर्ल 2' 7 जुलाई 2023 में रिलीज होगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा अनन्या पांडे, असरानी, परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, सीमा पहवा, मंजोत सिंह, मनोज जोशी और अभिषेक बनर्जी भी नजर आएंगे। विजय राज, अभिषेक और मंजोत सिंह पहले पार्ट 'ड्रीम गर्ल' का भी हिस्सा रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.