'स्त्री 2' के मेकर्स की नई फिल्म में आयुष्मान खुराना बने प‍िशाच, रश्मिका मंदाना संग होगी खूनी लव स्टोरी

Updated on 30-10-2024 12:28 PM
'स्त्री 2' के मेकर्स ने कुछ समय पहले नई फिल्म 'थामा' की चर्चा की थी, और अब फाइनल कास्ट के साथ इसका ऐलान कर दिया है। दिलचस्प बात ये है कि 'थामा' दिनेश विजन के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का ही हिस्सा है। इस यूनिवर्स की पिछली सभी फिल्में- 'स्त्री', 'स्त्री 2', 'भेड़िया' और 'मुंज्या' सुपरहिट रही हैं। और अब 'थामा आ रही है। इसे 'मुंज्या' के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार डायरेक्ट करेंगे।

Thama में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी होंगे। यह फिल्म साल 2025 में दिवाली पर रिलीज होगी। मेकर्स ने 'थामा' का टीजर शेयर कर लिखा है, 'दिनेश विजन के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स को एक लव स्टोरी की जरूरत थी, पर बदकिस्मती से खून-खराबे भरी।

वीडियो में आयुष्मान खुराना का नाम खून से लिखा नजर आ रहा है और बैकग्राउंड में उल्लुओं की डरावनी आवाज सुनाई दे रही है। फिल्म में आयुष्मान नर-पिशाच बने हैं, जो खून चूसता है। एक दिन पहले ही आयुष्मान ने वैम्पायर का फिल्टर लगाकर अपना लुक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। इसमें उनके मुंह से खून निकलता और आंखो में खून नजर आ रहा था।

'थामा' को लेकर यह बोले थे दिनेश विजन


मालूम हो कि मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजन ने 'स्त्री 2' के ट्रेलर लॉन्च पर ही इस फ्रैंचाइज की अगली फिल्म 'थामा' का ऐलान कर दिया था। दिनेश विजन से पूछा गया था कि हॉरर कॉमेडी फ्रैंचाइज में अब आगे क्या होगा, तो उन्होंने बताया था कि अगली फिल्म 'थामा' होगी। हालांकि, दिनेश विजन ने फिल्म के बारे में और कोई डिटेल शेयर नहीं की थी।

वरुण धवन ने भी 'स्त्री 2' में दिया था फिल्म का हिंट?


अगर याद हो तो 'स्त्री 2' के आखिर में वरुण धवन के किरदार ने जरूर नई फिल्म को लेकर थोड़ा इशारा दिया था। जब जना, वरुण के किरदार से दिल्ली आने की बात रहता है, तो वह बोलते हैं कि वो दिल्ली ना आए क्योंकि वहां अब नर पिशाच का आतंक है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया था कि 'थामा' उसी स्टोरीलाइन की कहानी है, या फिर वह कोई और फिल्म का हिंट था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.