आयुष्मान खुराना ने अपने पिता को बताया तानाशाह, बचपन के ट्रॉमा को याद कर बोले- बेल्ट और चप्पल से पापा मारते थे

Updated on 18-11-2024 12:51 PM
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की इस साल कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। वह पर्दे से ओझल रहे। लेकिन सुर्खियों में वह छाए रहे। कभी बेटी और पत्नी के साथ समय बिताने को लेकर। तो कभी किसी इवेंट में स्पॉट होने को लेकर। अब उन्होंने अपने पिता को लेकर एक खुलासा किया है, जिसके बाद वह खबरों की हेडलाइन बने हुए हैं। उन्होंने अपने बचपन के ट्रॉमा के बारे में बताया है, जब उन्हें बेल्ट और चप्पल से पीटा गया था।

'विक्की डोनर' एक्टर इन दिनों अपने म्यूज़िकल बैंड 'आयुष्मानभव' के लिए चर्चा में हैं। वह इसके लिए अमेरिकी टूर पर हैं। इन्होंने यहीं ऑनेस्टली सेइंग पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। म्यूजिक के प्रति अपने प्यार और लगाव का भी जिक्र किया। कहा, 'मैं 20 की उम्र में पिता बन गया था। मतलब जब विक्की डोनर रिलीज हुई तो मैं पहले से ही पिता था। यह बहुत ही अलग अनुभव था। मैं और ताहिरा दोनों एक साथ बड़े हुए क्योंकि हम बहुत कम उम्र में पेरेंट्स बन गए थे।'

आयुष्मान खुराना नहीं हैं अपने पिता जैसे


एक्टर ने आगे बताया कि बेटी के जीवन में आने से उनकी लाइफ में कितना बदलाव आया। वह बोले, 'सबसे अच्छी बात ये है कि मेरी एक बेटी है। आप एक अच्छे इंसान बन जाते हैं। बेटियां आपको दूसरों की भावनाओं को ज्यादा अच्छे से समझने वाला बनाती हैं।' वहीं, जब पूछा गया कि वह अपने पिता जैसे हैं या उनसे अलग? चो एक्टर ने चौंकाने वाला खुलासा किया।

आयुष्मान ने पिता को बताया तानाशाह


उन्होंने बताया, 'मैं एकदम अलग पिता हूं। मेरे पिता को तानाशाह थे। चप्पल, बेल्ट वगैरह से पिटाई करते थे। उनके लिए ऐसा करना आम बात थी। और इसी कारण मुझे बचपन मेंटल ट्रॉमा भी था। एक दिन तो मैं पार्टी से लौट रहा था और मेरी शर्ट से सिगरेट की बदबू आ रही थी। मैंने अपने पिता के डर से उसको कभी हाथ नहीं लगाया था लेकिन बावजूद इसके मुझे इसके लिए पीटा गया था।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.