विक्की डोनर 2 में काम करना चाहते हैं आयुष्मान खुराना:बताया- रोडीज 2 में टास्क के दौरान डोनेट कर चुके हैं स्पर्म

Updated on 10-12-2022 07:57 PM

हाल ही में एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपनी डेब्यू फिल्म के विक्की डोनर के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने फिल्म का सीक्वल बनाने की इच्छा जाहिर की। विक्की डोनर 2 के बारे में आयुष्मान ने कहा- ‘मैं चाहता हूं कि विक्की डोनर 2 लगभग 10 साल बाद बनाई जाए। उस समय तक विक्की के बच्चे बड़े हो जाने चाहिए और विक्की उनसे मिल सकता है।’

रियल लाइफ में स्पर्म डोनेट कर चुके हैं आयुष्मान खुराना
दरअसल आयुष्मान खुराना इंडिया टुडे के इवेंट में पहुंचे थे। अपनी डेब्यू फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि वो रियल लाइफ में भी स्पर्म डोनेट कर चुके हैं। आयुष्मान ने कहा- उन दिनों इलाहाबाद में रोडीज 2 के दौरान एक टास्क के लिए मैंने स्पर्म डोनेट किया था। मैं इस बात पर हैरान रह गया था कि इंडस्ट्री में इस मुद्दे पर फिल्म बनाई जा रही है। स्पर्म डोनेट करते वक्त मुझे इस बात का कोई भी अंदाजा नहीं थी। शुजित सरकार इस बात से हैरान थे कि मैंने उनसे स्पर्म डोनेशन से जुड़ा कोई सवाल भला क्यों नहीं पूछा।

हॉलीवुड फिल्मों में काम करने पर दिया जवाब
जब आयुष्मान ने उनके हॉलीवुड डेब्यू पर सवाल किया गया तो इस पर उन्होंने जवाब दिया कि अगर फिल्म में उनके किरदार का रिप्रजेंटेशन अच्छा होता है, तो मैं हॉलीवुड फिल्मों में जरूर काम करना चाहूंगा।’

आयुष्मान खुराना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान जल्द ही ड्रीम गर्ल 2, गुगली, छोटी सी बात और बधाई हो 2 में नजर आएंगे। हाल ही में उनकी फिल्म एन एक्शन हीरो रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है, ऐसे में आने वाली फिल्मों से फैंस को काफी उम्मीदें हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.