आजमगढ़ के जसलीन कुमार ने KBC में जीते एक करोड़ रुपये, अमिताभ बच्‍चन ने दे दी अपनी जैकेट

Updated on 21-09-2023 12:44 PM
अमन गुप्ता, आजमगढ़: महानायक अमिताभ बच्‍चन के बहुचर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का नया करोड़पति यूपी के आजमगढ़ जिले से निकला है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के अवंतिका पुरी गांव के निवासी जसलीन कुमार बहुत ही साधारण परिवार से हैं। मुंबई से लौटने के बाद गांववालों ने उनका भव्‍य स्‍वागत किया। जसलीन ने कहा कि इनाम के पैसों से वह सबसे पहले अपने कच्‍चे मकान को पक्‍का कराएंगे। जसलीन के पिता रामसूरत मोटर मैकेनिक हैं। परिवार की माली हालत ठीक न होने के कारण जसलीन ग्रेजुएशन पूरा नहीं कर पाए। वह कपड़े के एक शोरूम में सेल्‍समैन का काम कर परिवार का गुजारा करते हैं पर अब उनकी जिंदगी बदल गई है।

जसलीन ने बताया कि उनकी पढ़ाई लिखाई नवीन सरस्‍वती शिशु मंदिर में हुई। समाचार पत्रों के माध्‍यम से वह अपना सामान्‍य ज्ञान मजबूत रखते हैं। केबीसी के एक करोड़ और सात करोड़ रुपये के सवाल के लिए वह नोटबुक तैयार करते थे। हॉटसीट तक पहुंचने के लिए वह 12 सालों से कोशिश कर रहे थे। गांव के प्रधान जाहिद खान ने कहा कि जसलीन की सफलता गांव ही नहीं पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। जसलीन ने बताया कि कच्‍चा मकान पक्‍का कराने के साथ ही कागज का दोना और पत्‍तल बनाने वाली मशीन खरीदकर वह अपना स्‍टार्टअप शुरू करना चाहते हैं। जसलीन का सपना शहर में जमीन लेकर दो कमरे का मकान बनवाने का भी है ताकि उनके बच्‍चे अच्‍छे स्‍कूल में पढ़ सकें।

1998 से लगातार अखबार पढ़ रहे हैं

एक करोड़ रुपये जीतने वाले जसलीन ने बताया कि जब वह शूटिंग के लिए मुंबई में केबीसी के सेट पर पहुंचे तो एसी कूलिंग की वजह से तापमान बहुत कम था। उन्‍हें ठंड लग रही थी। उन्‍हें ठिठुरता देखकर अमिताभ बच्‍चन ने अपनी जैकेट उतारकर दे दी। यह मेरे लिए बड़ा भावुक पल था। जसलीन कुमार के परिवार में माता-पिता, पत्‍नी और दो बच्‍चे हैं। वह 1998 से लगातार अखबार पढ़ रहे हैं। इससे उन्‍हें देश विदेश से जुड़ी हर जानकारी मिल जाती है। जसलीन ने बताया कि मुझे पता था कि केबीसी में पहुंचकर ही मेरे आर्थिक हालात सुधर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.