भारत के दुश्मन के साथ अजरबैजान ने की 170000000000 रुपये की डील, क्या है इस मुस्लिम देश का प्लान?

Updated on 05-07-2025 01:56 PM
नई दिल्ली: भारत के दुश्मन पाकिस्तान के साथ अन्य मुस्लिम देश अजरबैजान ने एक बड़ा समझौता किया है। यह समझौता 2 बिलियन डॉलर (करीब 17 हजार करोड़ रुपये) का है। इसका मकसद पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। दोनों देशों के बीच पहले से ही अच्छे संबंध हैं। अब वे आर्थिक रूप से भी एक दूसरे का साथ देंगे।

यह समझौता अजरबैजान में ECO शिखर सम्मेलन के दौरान हुआ। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने मुलाकात की। इसके बाद इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते पर पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार और अजरबैजान के अर्थव्यवस्था मंत्री मिकाइल जब्बारोव ने हस्ताक्षर किए। यह कार्यक्रम अजरबैजान के खंकेंडी में हुआ। राष्ट्रपति अलीयेव और प्रधानमंत्री शरीफ भी वहां मौजूद थे।

बढ़ेगा व्यापार और निवेश

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ेगा। अजरबैजान के राष्ट्रपति जल्द ही पाकिस्तान आएंगे। तब इस समझौते से जुड़ी और भी बातें तय की जाएंगी। अभी उनकी यात्रा की तारीख तय नहीं है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि वे इस साल पाकिस्तान आएंगे।

ऑपरेशन सिंदूर में दिया था पाकिस्तान का साथ

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान और अजरबैजान के रिश्ते पहले से बेहतर हुए हैं। अजरबैजान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का साथ दिया था। इस ऑपरेशन के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष हुआ था। पाकिस्तान और अजरबैजान के बीच रक्षा सहयोग भी अच्छा है। अब वे आर्थिक रूप से भी एक दूसरे को मजबूत करना चाहते हैं।

रूस से पंगा ले रहा है अजरबैजान

अजरबैजान ने न केवल भारत के साथ संबंध बिगाड़ लिए हैं, बल्कि रूस से भी पंगा ले रहा है। यह तब है जब अजरबैजान की भारत और रूस दोनों के साथ अच्छी दोस्ती रही है। लेकिन अब स्थिति बिगड़ गई है। रूस-अजरबैजान संबंधों के बिगड़ने का सिलसिला दिसंबर 2024 में शुरू हुआ, जब रूस में अजरबैजानी एयरलाइंस के विमान को गलती से मार गिराया गया। ग्रोज्नी के पास हुए इस हादसे में 38 लोग मारे गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.