अजीम प्रेमजी फाउंडेशन टीम ने तोकापाल सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लिया जायजा

Updated on 19-03-2025 12:50 PM

जगदलपुर।  डॉ. गुरुराज पाटिल एवं डॉ. सन्ध्या के नेतृत्व में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन बैंगलोर की टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तोकापाल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही सीएचसी पोषण पुनर्वास केन्द्र में उपचाररत कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य का हाल पूछा। ज्ञात हो कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं सहयोगी संस्था लेप्रा सोसाईटी की टीम बैंगलोर से बस्तर जिले के स्वास्थ्य मानकों का अवलोकन एवं निरीक्षण करने बस्तर भ्रमण पर आयी है, जो 18 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 तक बस्तर के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों एवं संस्थाओं का अवलोकन एवं निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेगी। भ्रमण के प्रथम दिवस उक्त टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तोकापाल पहुंच कर सबसे पहले एनआरसी वार्ड का निरीक्षण करते हुए भर्ती बच्चे एवं पोषण आहार की जानकारी ली, इसके पश्चात् कुष्ठ वार्ड में जाकर उपचाररत मरीज, दवाई, ग्रेड-02 विकृति एवं एमसीआर आदि की जानकारी ली। साथ ही लेब में टीबी से सम्बन्धित जानकारी लेते हुए ट्रूनॉट लेब में रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। वहीं एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण कर सम्बन्धित मरीजों से भी चर्चा किए। इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ साव, एनएमए शिव नारायण पाण्डे, एसटीएस प्रदीप त्रिपाठी, व्हीबीडी सुपरवाईजर सुदर्शन कश्यप और अन्य स्वास्थ्य अमला उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.