बाबा कार्तिक उरांव ने जनजातीय समाज के उत्थान हेतु अपना जीवन किया समर्पित : मुख्यमंत्री साय

Updated on 30-10-2025 02:03 PM

अम्बिकापुर। जनजातीय समाज के महान शिक्षाविद्, समाजसेवी, राष्ट्रनायक बाबा कार्तिक उरांव के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर आज अम्बिकापुर में भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरे प्रदेश की ओर से बाबा कार्तिक उरांव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा कार्तिक उरांव समाज के गौरव हैं। उन्होंने विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद अपनी धर्म, संस्कृति और सभ्यता को नहीं छोड़ा। उन्होंने पुरखों के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए इतनी बड़ी शिक्षा प्राप्त की, बाबा कार्तिक उरांव ने कहा था कि जिताना ज्यादा से ज्यादा पढ़ेंगे, उतना ही ज्यादा समाज को गढ़ेंगे। उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक एकता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। हमें उनके बताए हुए रास्ते के नक्शे कदम पर चलना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नगर निगम कार्यालय के समीप बनने वाले बाबा कार्तिक उरांव चौक का भूमिपूजन किया तथा मूर्ति एवं चौक निर्माण के लिए 40.79 लाख रुपये की राशि की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह चौक बाबा कार्तिक उरांव के आदर्शों, विचारों और योगदान की स्मृति को सहेजने का प्रतीक बनेगा।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, बाबा कार्तिक उरांव हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है उन्होंने समाज के उत्थान और विकास के लिए अपने जीवन समर्पित किया हमें उनके बताए हुए मार्गों पर चलने की आवश्यकता है, उन्होंने समाज के संस्कृति, सभ्यता परंपरा और रीति-रिवाज को मानते हुए समाज को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सांसद चिंतामणि महाराज ने बाबा कार्तिक उरांव के कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि बाबा कार्तिक उरांव ने सदैव समाज में एकता, शिक्षा और जागरूकता का संदेश दिया। यह आज की आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों और बताए मार्ग पर चलकर समाज को संगठित कर एकता के सूत्र में बांधे, जिससे जनजातीय समाज सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में अपना योगदान दें।

इस अवसर सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, सरगुजा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामणि निकुंज, नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, नगर निगम सभापति श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी, राष्ट्रीय संयोजक जनजातीय सुरक्षा मंच श्री गणेश राम भगत, माता राम बाई,  समाज प्रमुख एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा, सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक झा, कलेक्टर विलास भोसकर सहित बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.