बाबर आजम की अपने ही देश में को इज्जत नहीं, PSL की टीम ने सोशल मीडिया पर बुरी तरह से किया ट्रोल

Updated on 09-04-2026 01:40 PM
नई दिल्ली: पीएसएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मोड़ पर, हैदराबाद किंग्समेन ने सोशल मीडिया पर बाबर आजम को ट्रोल करके इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस के तुरंत बाद किंग्समेन ने एक फोटो पोस्ट की, जिसने क्रिकेट जगत को दो हिस्सों में बांट दिया है। यह मैच हैदराबाद किंग्समेन और पेशावर जाल्मी के बीच खेला गया।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

हैदराबाद किंग्समेन और पेशावर जाल्मी के बीच मैच शुरू होने से पहले, किंग्समेन के आधिकारिक अकाउंट से एक तस्वीर साझा की गई। इस तस्वीर में हैदराबाद के कप्तान मार्नस लाबुशेन और जाल्मी के कप्तान बाबर आजम साथ खड़े थे। लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब फ्रेंचाइजी ने इसका कैप्शन लिखा, 'मार्नस विद अ फैन' (फैन के साथ मार्नस)। इस कैप्शन ने बाबर आजम के फैंस को नाराज कर दिया है। जहां एक तरफ फैंस इसे बाबर का अपमान बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग पीएसएल टीमों के बीच इस सोशल मीडिया वॉर का आनंद ले रहे हैं।

बाबर आजम के पास था इतिहास रचने का मौका

ट्रोलिंग के बीच, बाबर आजम एक बड़े विश्व रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े थे। अगर इस मैच में बाबर 56 रन बना लेते, तो वह टी20 क्रिकेट में 12,000 रन पूरे करने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर बन जाते, लेकिन उन्होंने इस मुकाबले में 43 रनों की ही पारी खेली और इस रिकॉर्ड को बनाने से चूक गए। हालांकि उनकी टीम ने इस मुकाबले को 4 विकेट से जीत लिया। बाबर ने 350 मैचों की 337 पारियों में 11,987 रन बनाए हैं। वह क्रिस गेल (343 पारियां) और विराट कोहली (360 पारियां) को पीछे छोड़कर सबसे तेज 12,000 टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते थे।

खराब फॉर्म और टी20 वर्ल्ड कप 2026 का साया

भले ही बाबर टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन हालिया समय उनके लिए कठिन रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया था। पीएसएल 2026 में भी उनका बल्ला अभी तक खामोश रहा है, जहां उन्होंने पहले मैच में 39 रन बनाए थे। वहीं दूसरे मुकाबले में उन्होंने 43 रनों की पारी खेली। हालांकि PSL में बाबर आजम धीरे-धीरे फॉर्म में लौटते हुए नजर आ रहे हैं।

हैदराबाद किंग्समेन की स्थिति

अपना पहला सीजन खेल रही हैदराबाद किंग्समेन के लिए अब तक का सफर निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक खेले अपने चारों मुकाबले गंवाए हैं। आज के मैच में जीत हासिल करना उनके लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अनिवार्य था, लेकिन उनकी टीम यह मैच भी हार गई। इस हार ने उनके प्लेऑफ की रेस को पूरी तरह से खतरे में डाल दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
 19 September 2026
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
 19 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
 19 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
Advt.