बाबर आजम 161 पर नाबाद, रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा:सरफराज ने कप्तान के साथ 196 रन जोड़े

Updated on 27-12-2022 06:31 PM

कराची टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड पर हावी होने लगी है। दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 5 विकेट पर 317 रन बना लिए हैं। उनके कप्तान बाबर आजम 161 और आगाह सलमान 3 रन के स्कोर पर नाबाद हैं।

4 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले विकेटकीपर सरफराज अहमद ने 5वें विकेट के लिए कप्तान बाबर के साथ 196 रन की पार्टनरशिप की। न्यूजीलैंड के लिए एजाज पटेल और माइकल ब्रैसवेल ने 2-2 विकेट लिए। दूसरे दिन का खेल सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

सरफराज-बाबर ने पाकिस्तान को संभाला
पाकिस्तान ने 19 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे। ओपनर अब्दुल्लाह शफीक 7 और शान मसून 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इमाम उल हक (24) और साउद शकील (22) भी कुछ खास नहीं कर सके। लेकिन, कप्तान बाबर आजम और सरफराज (86) ने मिलकर 5वें विकेट के लिए 196 रन की पार्टनरशिप कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। बाबर अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक जड़ चुके हैं। वहीं, सरफराज ने अपने टेस्ट करियर करियर की 18वीं फिफ्टी जड़ीं। उनके नाम 3 शतक भी हैं।

शुरुआती बढ़त के बाद बिखरा न्यूजीलैंड
2 टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में टॉस हारकर पहले बॉलिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने अच्छी शुरुआत की। 48 रन पर 3 विकेट लेने के बाद टीम ने 110 रन तक पाकिस्तान का चौथा विकेट भी गिरा दिया। लेकिन 5वें विकेट ने 196 रन की पार्टनरशिप कर दी। 306 रन पर पांचवां विकेट गिरा।

दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम 5 ही पाकिस्तानी बैटर्स को आउट कर सकी। उसके लिए एजाज पटेल और माइकल ब्रैसवेल ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, एक सफलता कप्तान टिम साउदी को मिली।

पहले दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे बाबर
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शतक जड़कर नाबाद हैं। दिन का खेल खत्म होने तक बाबर ने 277 बॉल पर 161 रन बना लिए हैं। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और एक छक्का जड़ा। बाबर दूसरी बार टेस्ट करियर में 150 से ज्यादा के स्कोर तक पहुंचे। टेस्ट में उनका हाईएस्ट स्कोर 196 रन है। जो उन्होंने इसी साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कराची में बनाया था।

इस साल 9 टेस्ट की 16 पारियों में बाबर 4 शतक और 7 फिफ्टी जड़ चुके हैं। वह 2022 के टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी हैं। उन्होंने इस साल 1170 रन बनाए। उनके बाद इंग्लैंड के जो रूट ने 15 टेस्ट में 1098 रन बनाए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 50+ स्कोर के साथ ही बाबर कप्तान रहते हुए एक साल में सबसे ज्यादा 25 बार 50+ स्कोर बनाने वाले बैटर भी बन गए। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर इस साल 17 फिफ्टी और 8 शतक जड़े हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग का नंबर आता है। 2005 में पोंटिंग ने कप्तान रहते हुए 24 बार 50+ से ज्यादा के स्कोर बनाए थे।

4 साल बाद लौटे सरफराज की फिफ्टी

पाकिस्तान को 50 ओवर की चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 86 रन बनाए। करीब 4 साल बाद पाकिस्तान की टेस्ट टीम में वापसी कर रहे सरफराज ने आखिरी टेस्ट 11 जनवरी 2019 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेला था। तब उन्होंने 0 और 50 रन की पारियां खेली थीं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सरफराज ने अपनी पारी में 9 चौके जड़े। उन्होंने अहम मौके पर कप्तान बाबर आजम के साथ पांचवें विकेट के लिए 340 बॉल पर 196 रन की पार्टनरशिप भी की। इस पार्टनरशिप में बाबर ने 100 रन बनाए। 10 रन एक्स्ट्रा से आए।

WTC पॉइंट टेबल में 7वें नंबर पर है पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है। अभी उसके 38.89% अंक हैं। जबकि न्यूजीलैंड 25.93% अंक लेकर 8वें नंबर पर हैं। पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ बचे हुए 2 टेस्ट जीतकर पॉइंट्स टेबल में 47.61% पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच सकती है।

अगर साउथ अफ्रीका, भारत और श्रीलंका अपने बचे हुए सभी टेस्ट मैच हार जाए और ऑस्ट्रेलिया अपने सभी मैच जीत जाए तो पाकिस्तान की टीम दूसरे स्थान पर रहकर WTC के फाइनल में पहुंच सकती है। अगर यही समीकरण रहे तो फाइनल में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से ही होगा। खैर, ऑस्ट्रेलिया को 4 टेस्ट मैच भारत के खिलाफ भारत में ही खेलने हैं। जहां वो पिछले 17 साल में एक ही टेस्ट मैच जीत सका है। ऐसे में भारत का सभी टेस्ट हारना तो मुश्किल है, लेकिन क्रिकेट के खेल में कुछ भी संभव है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.