बाबर आजम ने बताया, किसे मिलना चाहिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड; विराट कोहली भी हैं रेस में

Updated on 13-11-2022 06:55 PM
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के नोमिनेशन्स की लिस्ट जारी की और फैंस से वोटिंग करने को कहा है। जिन खिलाड़ियों के लिए आईसीसी वोटिंग करा रहा है, उनमें दो भारतीय, दो पाकिस्तानी, 3 इंग्लिश, एक जिम्बाब्वे और एक श्रीलंका का खिलाड़ी है। इनमें से बाबर आजम ने बताया है कि कौन इसका हकदार है।

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने आईसीसी से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि जिस तरह से वह खेल रहे हैं, उसके लिए शादाब खान को (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट) होना चाहिए। उनकी गेंदबाजी शानदार रही है और उनकी बल्लेबाजी में भी काफी सुधार हुआ है। अपनी शानदार फील्डिंग के साथ-साथ पिछले तीन मैचों में उनका प्रदर्शन उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का प्रमुख दावेदार बनाता है।"

शादाब खान की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल तक कुल 4 पारियों में 78 रन बनाए हैं, जिनमें एक अर्धशतक शामिल है, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो 10 विकेट वे अब तक इस टूर्नामेंट में चटका चुके हैं। इसके अलावा उनकी फील्डिंग भी शानदार रही है। कुछ कैच और कुछ रन आउट उन्होंने कराए हैं।
 
आईसीसी के टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के नोमिनेशन्स में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, सैम कुरेन, जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, सिंकदर रजा और वानिंदु हसरंगा का नाम है। अगर वोटिंग के आधार तय होता है कि कौन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट होगा तो निश्चित रूप से विराट कोहली होंगे, लेकिन शादाब फाइनल में कमाल दिखाते हैं तो उनको भी ये अवॉर्ड मिल सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.