पाकिस्तान बाज नहीं आने वाले, 4 साल बाद भी भारतीय फैंस को चिढ़ाने की कोशिश कर रहे बाबर आजम
Updated on
29-11-2025 01:08 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला हमेशा ही रोमांचक होता है। हाल के सालों में भारत का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब पाकिस्तान की टीम भी हावी रहती थी। हालांकि विश्व कप में हमेशा भारतीय टीम आगे रहती है। 2021 में पाकिस्तान को पहली बार विश्व कप में भारत के खिलाफ जीत मिली थी। दुबई में टी20 विश्व कप के मैच को पाकिस्तान ने 10 विकेट से अपने नाम किया था।
पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मिली उस जीत में कप्तान बाबर आजम थे। उस मैच में पाकिस्तान ने भारत द्वारा दिए गए 152 रनों के लक्ष्य को बिना कोई विकेट खोए, 13 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया था। बाबर आजम 68 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मोहम्मद रिजवान ने 79 रनों की शानदार पारी खेली। इस टूर्नामेंट में भारत ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया था, जबकि पाकिस्तान सेमीफाइनल तक पहुंचा था।
भारत के खिलाफ जीत सबसे बड़ी उपलब्धि
बाबर आजम ने हाल ही में लंबे समय बाद टी20 की टीम में वापसी की। वह एशिया कप में भी टीम का हिस्सा नहीं थे। वह भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में मिली जीत को कप्तान के तौर पर अपने समय की सबसे अच्छी यादों में से एक मानते हैं। केविन पीटरसन को शो में बाबर ने कहा, 'भारत को हराना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। 2021 में जब हमने टी20 में भारत को हराया। मेरे लिए यह मेरी सबसे अच्छी यादों में से एक थी। पहली बार एक पाकिस्तानी कप्तान के तौर पर ने वर्ल्ड कप में भारत को हराया।'बाबर आजम पाकिस्तान के लिए आईसीसी ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा- मैं आईसीसी ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। हम फाइनल में थे, लेकिन हम हार गए। इसलिए मैं अपनी फिटनेस और स्किल्स पर कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मैं और फिट होने की कोशिश कर रहा हूं। अब, मेरा शरीर अलग तरह से काम कर रहा है, लेकिन मैं अभी भी शार्प हूं।
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में महिला शूटिंग टीम ने भारत को आठवां पदक दिलाया। बुधवार को महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला। जापान के आइची-नागोया…
नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज मेघना सज्जनार ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मुश्किल समय में उनकी मदद की थी। खास बात यह है कि उस समय वह…
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बल्लेबाज ने पहले आधी पिच तक पहुंचकर शॉट…
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप…
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम…
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह इस खेल में भारत को एशियन गेम्स पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर…