भले ही जीत गया पाकिस्तान पर नहीं बचा सका बाबर आजम का करिश्माई रिकॉर्ड, अफगानी पठान ने किया चकनाचूर

Updated on 25-08-2023 01:54 PM
पाकिस्तान ने हाई टेंपर मुकाबले में अफगानिस्तान को जैसे तैसे हरा दिया। 301 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 11 रनों की जरूरत थी, जबकि एक विकेट बचा था। नसीम शाह ने पहली और 5वीं गेंद पर चौका लगाते हुए पाकिस्तान को शर्मनाक हार से बचा लिया। हालांकि पाकिस्तान टीम अपने कप्तान बाबर आजम का एक करिश्माई रिकॉर्ड नहीं बचा सकी। सबसे कम पारियों में 5 वनडे जड़ने के मामले में रहमानुल्लाह गुरबाज ने बाबर आजम का रिकॉर्ड चकनाचूर किया।

डि कॉक और इमाम के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

वनडे में पारियों के मामले में सबसे तेज 5 शतक जड़ने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के क्विंटन डि कॉक और पाकिस्तान के इमाम उल हक के नाम है। इन दोनों ने सिर्फ 19-19 पारियों में यह कारनामा किया।

गुरबाज ने तोड़ा बाबर का रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के विकेटकीपर ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए कई कीर्तिमान बनाए। उन्होंने 151 रनों पारी के दौरान बाबर आजम से कम पारियों में 5वां वनडे शतक लगाया। उन्होंने यह कारनामा 23 पारियों में किया है।

बाबर आजम के नाम 25 पारियों में 5 शतक

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 25 पारियों में 5 शतक जड़े थे। वह पाकिस्तान के लिए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज थे, लेकिन इमाम उल हक ने 19 पारियों में 5 शतक जड़ते हुए पीछे छोड़ दिया था।

शिखर धवन और उपुल थरंगा चौथे नंबर पर

चौथे नंबर पर भारतीय टीम के धाकड़ ओपनर शिखर धवन और श्रीलंका के उपुल थरंगा आते हैं। इन दोनों ने सिर्फ 28-28 पारियों में 5 शतक जड़ने का कारनामा किया था।

हाशिम अमला 5वें नंबर पर

साउथ अफ्रीका के रन मशीन कहे जाने वाले हाशिम अमला ने यहां तक पहुंचने के लिए 30 पारियां खेली थीं। अमला साउथ अफ्रीका के उन चुनिंदा क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिन्हें तीनों फॉर्मेट में बेस्ट बल्लेबाज माना जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.