'बेबी जॉन' की हालत करो या मरो जैसी, शुक्रवार को 'मुफासा' से भी आधी कमाई, ये 'क्रिसमस शाप' तो नहीं
Updated on
28-12-2024 01:58 PM
वरुण धवन की 'बेबी जॉन' बॉक्स ऑफिस पर असाधारण रूप से धराशायी हो गई है। क्रिसमस पर रिलीज के तीसरे दिन शुक्रवार को यह 8 दिन पुरानी 'मुफासा: द लायन किंग' से भी पीछे हो गई है। हालांकि, ओपनिंग डे पर हॉलिडे रिलीज के बावजूद 'बेबी जॉन' बहुत कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन मास एक्शन फिल्म होने के कारण फिर भी उम्मीदें बंधी हुई थीं। दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन कमाई में फिर से -23% की गिरावट आई है। फिल्म की हालत देखकर ऐसा लगने लगा है कि बीते 6 साल से बॉलीवुड पर क्रिसमस का जो 'अभिशाप' है, वो इस बार भी खत्म नहीं हुआ है।
दरअसल, पिछले छह साल से क्रिसमस का मौका बॉलीवुड के लिए अच्छा नहीं रहा है। उम्मीद थी कि कलीस के डायरेक्शन में बनी 'बेबी जॉन' के साथ चीजें बदलेंगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। साल 2018 में शाहरुख खान की 'जीरो' से इस शाप की शुरुआत हुई। फिल्म फ्लॉप रही थी। तब से लेकर अब तक क्रिसमस पर रिलीज हुई 'दबंग 3', '83', 'सर्कस' और 'डंकी' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा असर नहीं छोड़ पाईं।
'बेबी जॉन' कलेक्शन डे 3
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 185 करोड़ के बजट में बनी 'बेबी जॉन' ने शुक्रवार को तीसरे दिन महज 3.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। एक दिन पहले इसने 4.75 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि ओपनिंग डे पर 11.25 करोड़ की कमाई हुई थी। इस तरह तीन दिनों में यह फिल्म देश में 19.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन ही कर पाई है। शुक्रवार को फिल्म की ऑडियंस ऑक्यूपेंसी भी महज 11.45% रही है।
'मुफासा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8
दूसरी ओर, वॉल्टी डिज्नी की हॉलीवुड एनिमेशन 'मुफासा: द लायन किंग' है, जिसने रिलीज के 8वें दिन भारत में 6.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने 'पुष्पा 2' की ब्लॉकबस्टर आंधी में भी मजबूत पकड़ बनाई है और भारतीय बॉक्स आफिस पर कुल 80.85 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
शुक्रवार को 23वें दिन 'पुष्पा 2' की भी गिरी कमाई
हालांकि, सिनेमाघरों में अब क्रिसमस के बाद न्यू ईयर ईव का असर दिखने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में बदले मौसम के मिजाज ने भी फिल्मों की कमाई पर असर डाला है। यहां तक कि अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने भी शुक्रवार को पहली बार 10 करोड़ से कम की कमाई की है। रिलीज के 23वें दिन 'पुष्पा 2- द रूल' ने देश में 8.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इसका टोटल नेट कलेक्शन अब 1128.85 करोड़ रुपये है।
एटली के लिए बड़ा झटका है 'बेबी जॉन'
सिनेमाघरों में 'बेबी जॉन' की हालत फिल्ममेकर एटली के लिए भी बड़ा झटका है। यह फिल्म उनके ही बैनर तले बनी है। 'जवान' के डायरेक्टर रहे एटली सबसे सफल और कमाऊ फिल्ममेकर्स में गिने जाते हैं। लेकिन 'क्रिसमस के शाप' ने उन्हें भी नहीं बख्शा है। जैसी हालत है, 'बेबी जॉन' अब लाइफटाइम 80-85 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करती हुई नहीं दिख रही है।
अगले साल क्रिसमस पर आ रही है 'अल्फा'
साल 2024 के बाद बॉलीवुड को अब 2025 से काफी उम्मीदें हैं। अगले साल जहां ईद पर सलमान खान 'सिकंदर' लेकर आ रहे हैं, वहीं साल के आखिर में क्रिसमस पर आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ की 'अल्फा' भी रिलीज होगी। यह YRF के स्पाई यूनिवर्स की फीमेल एक्शन-ड्रामा फिल्म है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आलिया और शर्वरी की जोड़ी बॉलीवुड के इस 'क्रिसमस के अभिशाप' को खत्म कर पाएगी!
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…