बंधा तालाब में डाला गया बैक्टिरियल ई-बॉल, अब होगा जलकुंभी का खात्मा

Updated on 26-06-2023 09:55 PM

कोण्डागांव ।  जिला मुख्यलय के हृदय स्थल में स्थित बंधा तालाब को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने के उद्देश्य से आज तालाब की मुख्य समस्या जलकुंभी के समूल खत्में के लिए 640  बैक्टिरियल ई-बॉल  प्रायोगिक तौर पर डाला गया। अध्यक्ष नगरपालिका वर्षा यादव ने कहा कि सरोवर की स्वच्छता और सौंदर्यकरण के लिए पालिका लगातार कार्य कर रही है एवं जलकुंभियों के निदान  के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। जलकुंभी के खात्मे के लिए अंबिकापुर में किये गए ई-बॉल के प्रयोग का रिजल्ट हमने देखा है आस्वस्त है कि बंधा तालाब जल्द  जलकुंभी मुक्त हो जाएगा।

सीएमओ दिनेश दे ने बताया कि आज 640 ईं-बाल डाला गया है। 08 माह की उपचार पद्धति वैज्ञानिकों के निर्देशन पर अपनाया जाएगा। अध्यक्ष नपा वर्षा यादव, पार्षद मनीष श्रीवास्तव, गीतेश गाँधी, आशु पांडेय, नरेंद्र देवांगन, तरुण गोलछा, ललिता नेताम, अनिता पोयम, नीलांबर जाली, योगेंद्र पोयम, नरेंद्र देवांगन एवं उपस्थित नगर वासियों ने जलकुंभी मुक्त अभियान का शुभारंभ किया।

ज्ञात हो कि  शासन-प्रशासन के साथ आम जनो ने भी जलकुंभी के खात्मे व जल धरोहर के स्वच्छता के लिए लागतार श्रमदान किया है एवं आज भी स्वच्छता का प्रयत्न निरंतर जारी है। इस जल धरोहर को बचाने में सबसे बड़ी बाधा जलकुंभी नजर आई है। जलकुंभियों को समूल नष्ट करने के लिए पानी में मौजूद उसके पोषक तत्वों को नष्ट करना आवश्यक है। इसके लिए यहाँ पहली बार बैक्टिरियल बॉल का प्रयोग किया जा रहा है।

जलकुंभी के निजाद के लिए लगेंगे साढ़े छ हजार ई-बॉल बंधा तालाब में

डॉ प्रशांत शर्मा बायोटेक्नोलॉजी अम्बिकापुर के   वैज्ञानिक के द्वारा इजाद की गई बैक्टिरियल बॉल कैल्शियम कार्बाेनेट यानी चुना का गोला है, जिसमें मुख्यतारू 14 प्रकार के बैक्टीरिया शामिल है। इसमें मौजूद टी 64 और टी 14 जलकुंभी और हाइडिला के जड़ को खाता है, वहीं इसमें मौजूद अन्य बैक्टीरिया जलशुद्धि का कार्य करते हुए पीएच मान और टीडीएस को संतुलित करने का कार्य करते हैं। जल के शुद्धिकरण के लिए प्रति एकड़ 720 ई-बॉल का प्रयोग की अवश्यकता होती है जो निर्धारित नियत समय पर प्रयोग किया जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.