कंगाल पाकिस्तान के आने वाले हैं बुरे दिन, IMF से डील न होना पैदा करेगा मुश्किल, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

Updated on 11-02-2023 06:43 PM
इस्लामाबाद: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के बीच डील नाकाम रही है। पाकिस्तान और IMF का मिशन एक स्टाफ लेवल के समझौते पर पहुंचने में नाकाम रहा है। हालांकि दोनों पक्षों ने बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई है। IMF का मिशन 31 जनवरी से राजकोषीय नीति पर मतभेदों को दूर करने के लिए पहुंचा था। मूल रुप से 2019 में इमरान खान की सरकार ने 6.5 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज पर हस्ताक्षर किए थे। इसमें से लगभग 1 बिलियन डॉलर से अधिक की राशि को IMF ने रोक दिया था।
10 दिनों तक चली कठिन बातचीत में पाकिस्तान IMF के साथ डील करने में नाकाम साबित हुआ। पाकिस्तान के वित्त सचिव हमीद याकूब शेख ने कहा है कि कुछ चीजों पर सहमति हो गई है, लेकिन स्टाफ लेवल पर समझौता अभी नहीं हो सका। उम्मीद है कि आगे किया जाएगा। पाकिस्तान IMF का लोन पाने में ऐसे समय में नाकाम रहा है, जब उसके लिए एक-एक डॉलर बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार गिर कर 2.91 अरब डॉलर बचा है। इससे 15 दिनों से कुछ ज्यादा समय का आयात किया जा सकता है।
बाजार में होगा ब्लडबाथ
अटलांटिक काउंसिल के साउथ एशिया सेंटर में पाकिस्तान इनिशिएटिव के निदेशक उज़ैर यूनुस ने कहा कि वित्त मंत्री इशाक डार के नेतृत्व में मंत्रालय की संचार रणनीति शुरु से ही खराब रही है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय और अर्थव्यवस्था पर विश्वास कम हुआ है। आर्थिक विशेषज्ञ भविष्यवाणी कर रहे हैं कि बाजारों में 'ब्लडबाथ' देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुत से इनवेस्टर अपनी पोजीशन पर इस उम्मीद से रुके हुए थे कि IMF के साथ डील फिर से शुरू होगी।

बुरे दिन आने वाले हैं!

सस्टेनेबल डेवलपमेंट पॉलिसी इंस्टीट्यूट (SDPI) के उप कार्यकारी निदेशक वकार अहमद का कहना है कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान को कुछ शर्तों पर समहत होना होगा। उन्होंने कहा, 'IMF पाकिस्तान के क्रमिक दृष्टिकोण को रिजेक्ट कर चुका है। आईएमएफ ने साफ कहा है कि इस सब का समय निकल चुका है।' उन्होंने कहा कि शर्तों को अगर लागू किया जाएगा तो इसमें ऊर्जा क्षेत्र, बिजली और गैस टैरिफ बढ़ेगा। एक्सपर्ट्स ने कहा कि IMF चाहता है कि इन शर्तों को पूरा किया जाए। इस बीच वित्त मंत्रालय के पूर्व सलाहकार डॉ. खाकान नजीब ने IMF से डील न होने पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि लगातार घटते विदेशी मुद्रा भंडार के कारण पाकिस्तान के पास ज्यादा विकल्प नहीं बचे हैं। इस प्रक्रिया में पहले ही देर हो चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.