'बड़े मियां छोटे मियां' बनी इस साल की तगड़ी कमाई करने वाली फिल्म, आधी कलेक्शन कर 'मैदान' ने मारी बाजी

Updated on 12-04-2024 02:03 PM
इस साल ईद पर सलमान खान की फिल्म नहीं रिलीज हुई और इस बार कमाई का जिम्मा अजय देवगन के साथ-साथ अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के कंधे पर था। जी हां, ईद 2024 पर अजय देवगन की 'मैदान' के साथ अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज हुई और दोनों फिल्मों ने मिलाकर शानदार कलेक्शन कर डाला है। अजय देवगन की स्‍पोर्ट्स ड्रामा फिल्‍म 'मैदान' भारतीय फुटबॉल के गोल्‍डन बॉय कहे जाने वाले सैयद अब्‍दुल रहीम की बायोपिक है जिसे क्रिटिक्स और दर्शकों से जमकर तारीफें मिल रही हैं। वहीं ईद के मौके पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्‍म 'बड़े मियां छोटे मियां' को अच्छे रिव्यूज़ नहीं मिलने के बावजूद भी इसने ओपनिंग डे पर बाजी मार ली है। हालांकि, उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म 18 से 20 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी, लेकिन ये इससे पीछे ही सिमट गई है।

'मैदान' और 'बड़े मियां छोटे मियां' दोनों ही फिल्में पहले 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी। ईद की तारीख आगे बढ़ी और दोनों फिल्मों की रिलीज डेट भी 11 अप्रैल कर दी गई। 'बड़े म‍ियां छोटे मियां' भारत में 2500 के करीब स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है, वहीं 'मैदान' को इससे कम 2000 स्क्रीन्स मिले हैं। अक्षय और टाइगर की ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्‍नड़ भाषा में रिलीज हुई है और बताया गया है कि फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ रुपये है।

'बड़े मियां छोटे मियां' से 250 करोड़ कम है 'मैदान' का बजट
वहीं अमित शर्मा के डायरेक्‍शन में बनी 'मैदान' का बजट 100 करोड़ रुपये है। ऐसे में 'बड़े म‍ियां छोटे मियां' को अपनी लागत निकाल पाने के लिए खूब मेहनत करनी होगी। बता दें कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ दोनों एक्‍टर्स की पिछली फिल्‍में लगातार फ्लॉप हुई हैं, ऐसे में इस फिल्म से उन्हें, मेकर्स को और उनके फैन्स को भी काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, इस फिल्म में अक्षय और टाइगर की एक्टिंग के साथ-साथ डायलॉग्स पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों मे पहले दिन यानी ईद पर अपने ओपनिंड डे के दिन कितनी कमाई की है।

कैसी है अक्षय-टाइगर की ‘बड़े मियां छोटे मियां’? थिएटर जाने से पहले देख ले ये पब्लिक रिव्यू
'बड़े मियां छोटे मियां' ने ओपनिंग डे पर छप्पर फाड़कर की कमाई
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' को क्रिटिक्स और फैन्स से मिक्स्ड रिव्यूज़ मिल रहे हैं। ऐसे में फिल्म के लिए असली परीक्षा ओपनिंड डे के बाद से शुरू हो रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक,'बड़े मियां छोटे मियां' ने एडवांस बुकिंग की बदौलत पहले दिन करीब 15.50 करोड़ की कमाई की है। वहीं इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। यकीनन फिल्म को ईद का फायदा मिला है और हो सकता है कि इस वीकेंड य़ानी शनिवार और रविवार को भी फिल्म अच्छी कमाई कर ले, लेकिन फिल्म अपना बजट वसूल पाती है या नहीं, ये एक बड़ा सवाल है।

लोगों को खूब पसंद आ रही 'मैदान'
अजय देवगन की स्‍पोर्ट्स ड्रामा फिल्‍म 'मैदान' की बात करें तो फिल्म को रिव्यूज़ काफी अच्छे मिले हैं लेकिन कमाई के मामले में ये 'बड़े मियां छोटे मियां' से पीछे चल रही है। हालांकि 'मैदान', 100 करोड़ के बजट में बनी है और लोगों से जिस तरह की तारीफें मिल रही हैं, उसे देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि फिल्म लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है।

'मैदान' ने की है 'बड़े मियां छोटे मियां' की आधी कमाई
कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 7.10 करोड़ यानी 'बड़े मियां छोटे मियां' की तुलना में आधी से भी कम कमाई की है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का भरपूर फायदा मिलने वाला है और फुटबॉल कोच की असली मेहनत को पर्दे पर देखने के लिए भीड़ जरूर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.