छतरपुर हिंसा पर फूटा बागेश्वर बाबा का गुस्सा, बिना नाम लिए ही कहा- भारत को बांग्लादेश मत बनाइए, नहीं तो छत...

Updated on 24-08-2024 05:20 PM
छतरपुर में थाने पर पथराव के मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने घटना को निंदनीय बताया है। साथ ही उन्होंने किसी का नाम ने लेते हुए कहा है कि भारत को भारत ही रहने दीजिये, इसे बांग्लादेश मत बनाइए। भारत राम का राष्ट्र है शांति का राष्ट्र है।कानून के रखवाले हमारी रक्षा करते हैं। हम उनके ऊपर ही हमला बोल देंगे, किसी प्रकार का कृत्य करना अशिक्षा का भाव दर्शाता है। शास्त्री ने बिना नाम लिए कहा कि जो शिक्षित होता है वह विवाद करता है और जो शिक्षित होता है वह संवाद करता है। शास्त्री ने आगे कहा कि इस देश में सबके पूर्वजों ने संविधान को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि भारत को कृपा करके भारत रहने दीजिए, इसे बांग्लादेश और श्रीलंका बनाने की कोशिश मत कीजिए। यह भारत राम का राष्ट्र है। यह शांति का राष्ट्र है। यहां शांति से वार्तालाप किया जा सकता है। उन्होंने पुलिस को धन्यवाद भी दिया। उन्होने शहनशीलता भी दिखाई और कृत्य करने वालों पर कठोर कार्रवाई भी की। पुलिस ने दिखा दिया कि अगर आप गलत करोगे तो छत से जुदा घर हो ही जाएगा।

मुख्य आरोपी के घर पर चल चुका है बुलडोजर

बता दें कि छतरपुर जिले में एक थाने पर कुछ विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना में कुछ पुलिस वाले भी घायल हो गए हैं। प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य आरोपी शहजाद अली का घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई। इस घटना के बाद अब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.