बजाज का भरोसा और 73% GMP... क्या आपको सब्सक्राइब करना चाहिए?

Updated on 09-09-2024 11:50 AM
नई दिल्ली: आईपीओ में पैसा लगाने वालों के लिए आज बड़ा मौका खुल रहा है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस का 6,560 करोड़ रुपये का आईपीओ सोमवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस पर 11 सितंबर तक बोली लगाई जा सकती है। इसके लिए कंपनी ने प्राइस बैंड 66-70 रुपये प्रति शेयर तय किया है। बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व प्रमोटेड इस कंपनी के आईपीओ में 3,560 करोड़ रुपये ताजा इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे जबकि ओएफएस के जरिए 3,000 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जाएंगे। इश्यू खुलने से पहले बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने एंकर निवेशकों से 1,758 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी के एंकर निवेशकों में सिंगापुर सरकार, ADIA, फिडेलिटी, इनवेस्को, HSBC, मॉर्गन स्टेनली, नोमुरा और जेपी मॉर्गन जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

इस इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व है जबकि 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए है। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 35 फीसदी हिस्सा रखा गया है। इसका लॉट साइज 214 शेयरों का है। यानी रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,980 रुपये का निवेश करना होगा। एक रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट (194,740 रुपये) के लिए बोली लगा सकता है। सफल निवेशकों के लिए शेयरों का अलॉटमेंट 12 सितंबर को होगा जबकि रिफंड अगले दिन आ सकता है। इसकी लिस्टिंग 16 सितंबर को होने की संभावना है।

कितना है GMP


कंपनी का कहना है कि वह इस आईपीओ से प्राप्त रकम से अपनी पूंजी आधार को मजबूत करेगी। इससे भविष्य में कारोबार के विस्तार, खासतौर से आगे के ऋण में सहायता मिलेगी। बजाज हाउसिंग फाइनेंस सितंबर 2015 से नेशनल हाउसिंग बैंक के साथ पंजीकृत एक एचएफसी है। कंपनी हाउसिंग और कमर्शियल एसेट्स की खरीद और रेनोवेशन के लिए फाइनेंशियल सॉल्यूशन देती है। आरबीआई ने इसे एक अपर-लेवल NBFC के रूप में भी क्लासिफाई किया है। कंपनी का मुख्य फोकस रिटेल रेजिडेशियल लोन पर है। फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,731 करोड़ रुपये रहा जो वित्त वर्ष 2023 की तुलना में 38% अधिक है।

ग्रे मार्केट में कंपनी का अनलिस्टेड शेयर 51-52 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं जो इश्यू प्राइस से करीब 73% अधिक है। यानी इस शेयर के 122 रुपये पर लिस्ट होने की उम्मीद है। कोटक महिंद्रा कैपिटल, बोफा सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, गोल्डमैन सैश (इंडिया) सिक्योरिटीज, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, जेएम फाइनेंशियल और आईआईएफएल सिक्योरिटीज इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू की रजिस्ट्रार है जबकि सिरिल अमरचंद मंगलदास लीगल एडवाइजर है। बजाज फाइनेंस से होम लोन लेने वालों में 87.5% ग्राहक सैलरीड क्लास से हैं। यह वजह है कि बैड लोन्स के मामले में बजाज हाउसिंग फाइनेंस की स्थिति काफी बेहतर है।

क्या करें निवेशक


रेटिंग एजेंसी क्रिसिल रेटिंग्स के मुताबिक वित्त वर्ष 2024 से 2027 के बीच देश हाउसिंग सेगमेंट की ग्रोथ 13-15% रहने का अनुमान है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस देश की बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में से एक है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की टोटल एसेट 291,204.63 करोड़ रुपये आंकी गई। इस दौरान कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट 91370.4 करोड़ रुपये है। जानकारों का कहना है कि बजाज फाइनेंस के आईपीओ में बोली लगाना निवेशकों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसकी वजह यह है कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस की फाइनेंशियल ईयर 2024 में अर्निंग पर शेयर 2.6 रही जबकि FY23 में यह 1.9 थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.