बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को ट्रायल में छूट मामले में फैसला आज, अंतिम और सुजीत ने खोला है मोर्चा

Updated on 22-07-2023 02:42 PM
नई दिल्ली: पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को एशियन गेम्स के लिए सिलेक्शन ट्रायल्स से मिली छूट को चुनौती देने वाली याचिका पर आज फैसला सुनाया जाएगा। एशियान गेम्स के लिए महिलाओं की 53 किलाग्राम वर्ग में विनेश फोगाट को सीधे एंट्री मिलने से अंतिम पंघाल की संभावना खत्म हो गई थी, जबकि पुरुषों के 65 मिलोग्राम वर्ग में बजरंग पुनिया के जाने से सुजीत को चुनौती समाप्त हो गई थी।

ऐसे में इन दोनों ही पहलवानों ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया। अंतिम ने कहा कि वह पिछले एक साल से प्रैक्टिस कर रही हैं और अंडर-20 विश्व चैंपियन भी हैं। दूसरी ओर, विनेश ने कुछ नहीं किया है। आखिर क्यों उन्हें सीधे एंट्री मिली। भारत में कई पहलवान हैं, जो विनेश को हरा सकती हैं। इस बीच रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के लंबित चुनाव 12 अगस्त को कराने का ऐलान किया गया है।

होई कोर्ट के जस्टिस सुब्रह्मण्यम प्रसाद ने अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियन अंतिम पंघाल और अंडर-23 एशियन चैंपियन सुजीत कलकल की याचिका पर शुक्रवार को फैसला सुरक्षित रखा। उन्होंने कार्यवाही के दौरान कहा, ‘अदालत का काम यह पता लगाना नहीं है कि कौन बेहतर है। हमारा काम यह सुनिश्चित करना है कि प्रक्रिया का पालन हुआ या नहीं।’

कोर्ट ने रेसलिंग फेडरेशन का कामकाज देख रही एडहॉक कमिटी से छूट देने के कारण बताने को कहा था। कमिटी के वकील ने कहा कि इस तरह का कोई फैसला फाइल में नहीं है। कोर्ट ने उन्हें इसके पक्ष में हलफनामा जमा करने को कहा। दूसरी ओर, इस बारे में पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि यह गलत फैसला है। हमने भी ऐसा किया था और बाद में पछतावा हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.