बजरंग-विनेश और साक्षी ट्रायल के लिए आमंत्रित; पेरिस ओलिंपिक और दो टूर्नामेंट्स में दिया मौका

Updated on 27-02-2024 01:18 PM

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने एक बड़ा फैसला लिया है। संघ ने प्रदर्शनकारी पहलवानों की तिगड़ी बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और संन्यास की घोषणा कर चुकी ओलिंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक को ट्रायल के लिए आमंत्रित किया है। दरअसल, किर्गिस्तान में होने वाले पेरिस ओलिंपिक क्वालिफायर सहित एशिया के दो टॉप के टूर्नामेंट्स के लिए मार्च में राष्ट्रीय ट्रायल होने हैं।

पहलवानों के लिहाज से ये तीनों ट्रायल बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन तीनों ट्रायल में शामिल होने के लिए तीनों पहलवानों को आमंत्रित किया है। इससे पहले विश्व कुश्ती की सर्वोच्च संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने जब WFI से निलंबन हटाया था। तब UWW ने राष्ट्रीय महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले पहलवानों के खिलाफ भेदभावपूर्ण रवैया नहीं अपनाने की भी शर्त रखी थी।

10 और 11 मार्च को होने हैं ट्रायल
भारतीय कुश्ती महासंघ का निलंबन हटाते समय WFI ने 10 और 11 मार्च को होने वाले ट्रायल्स के लिए बजरंग (65 किग्रा फ्री स्टाइल), विनेश (55 किग्रा) और साक्षी (65 किग्रा) के नाम को भी शामिल किया है। साक्षी ने संजय सिंह के अध्यक्ष चुने जाने के बाद संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। उन्होंने ओलिंपिक 2016 में कांस्य पदक जीता था।

WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने दिया ये बयान
संजय सिंह ने बयान में कहा कि मैं भारतीय कुश्ती महासंघ की सभी मान्यता प्राप्त इकाइयों को सूचित करना चाहता हूं कि टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन करने के लिए ट्रायल 10 और 11 मार्च को होगा। ये ट्रायल्स IG खेल परिसर के केडी यादव कुश्ती इंडोर स्टेडियम में होंगे।

बयान के अनुसार, चयन ट्रायल्स 11 से 16 अप्रैल तक बिश्केक (किर्गिस्तान) में सीनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप और 19 से 21 अप्रैल तक उसी स्थान पर एशियाई ओलिंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट के लिए टीमों का चयन करने के लिए आयोजित किए जाएंगे।

WFI से हटाया था बैन
इससे पहले यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) पर लगा निलंबन तत्काल प्रभाव से हटा लिया है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने साल 2023 अगस्त में भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया था, क्योंकि WFI तय समय पर चुनाव कराने में विफल रहा था। वहीं, दूसरी ओर, भारतीय खेल मंत्रालय ने WFI की नवचयनित कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए उनकी हर कार्यप्रणाली पर रोक लगाई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.