पाकिस्तान में बाजवा चला रहे थे इमरान खान की सत्ता! शहबाज के मंत्री बोले- हमें तो 28 नवंबर को मिली सत्ता

Updated on 04-02-2023 05:53 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की शीर्ष नेता मरयम नवाज ने कहा है कि पिछले साल नवंबर में पाकिस्तानी सेना की कमान बदलने के बाद ही पाकिस्तान की मौजूदा सरकार को सही मायनों में सत्ता मिली है। मरयम नवाज ने कहा कि इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के 'सहायक' शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान में मौजूद थे और सरकार के काम में बाधा डाल रहे थे। पिछले साल नवंबर में जनरल कमर जावेद बाजवा पाकिस्तानी सेना प्रमुख के पद से रिटायर हो गए थे। शहबाज शरीफ ने जनरल असीम मुनीर को नए आर्मी चीफ के रूप में चुना था।
अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की उत्तराधिकारी मानी जाने वाली मरयम पंजाब प्रांत में आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी का नेतृत्व करने के लिए शनिवार को पाकिस्तान लौट गईं। वह अपने पिता से मिलने के लिए करीब चार महीने पहले लंदन गईं थीं। मरयम नवाज ने कहा, 'हमारी सरकार का कार्यकाल 10 महीने का नहीं होता है। वास्तव में, हम 28 नवंबर को सत्ता में आए जब जनरल कमर जावेद बाजवा की जगह जनरल आसिम मुनीर को सेना प्रमुख बनाया गया।

इमरान-बाजवा... दुश्मन बन गए दोस्त

उन्होंने कहा कि 28 नवंबर से पहले सैन्य प्रतिष्ठान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान के मददगार मौजूद थे। पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने भी बाजवा और पूर्व आईएसआई डीजी जनरल (रि.) फैज हमीद पर 28 नवंबर 2022 तक इमरान खान को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। यह बात सच है कि इमरान खान पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ बाजवा की मदद से ही सत्ता में आए थे लेकिन पिछले साल अप्रैल में जाते-जाते दोनों के संबंध काफी हद तक खराब हो गए थे।

जेल की हवा खा रहे पीटीआई नेता

शहबाज सरकार का आरोप है कि इमरान खान नीत पीटीआई सरकार की गलत नीतियों की वजह से ही पाकिस्तान आर्थिक संकट की चपेट में आ गया। पाकिस्तान में फिलहाल इमरान खान के करीबी और पीटीआई के वरिष्ठ नेता सरकार के निशाने पर हैं। पहले पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी और फिर पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद जेल जा चुके हैं। खबरों की मानें तो इमरान खान पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.