भोरमदेव पदयात्रा में बाल शिव बने आकर्षण का केंद्र, डिप्टी सीएम ने लिया आशीर्वाद

Updated on 14-07-2025 04:42 PM

कवर्धा। सावन के प्रथम सोमवार को भक्ति, श्रद्धा और संस्कृति का महापर्व भोरमदेव पदयात्रा अपने चरम पर रहा। पदयात्रा में जहाँ हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, वहीं बाल शिव के रूप में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया और आयोजन का आकर्षण का केंद्र बन गए।

बालरूप में शिव का वेश धारण किए इन बच्चों ने भक्ति, भोलापन और सांस्कृतिक पहचान का अद्वितीय संगम प्रस्तुत किया। उनके चेहरे पर दिव्यता और अभिनय में संपूर्ण समर्पण देख उपस्थित जनसमुदाय भावविभोर हो गया। बूढ़ा महादेव मंदिर से लेकर भोरमदेव मंदिर परिसर तक इन बाल शिवों की झांकी ने श्रद्धालुओं को अभिभूत कर दिया।

इस अवसर पर राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा , सांसद संतोष पांडेय सहित जनप्रतिनिधियों ने बाल शिव के समक्ष झुककर उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने बच्चों के अभिनय और भाव-भंगिमा की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों के भीतर संस्कृति की यह जड़ें और शिवभक्ति का यह समर्पण आने वाले भविष्य की आध्यात्मिक समृद्धि का संकेत है। पदयात्रा में पूरा वातावरण "हर हर महादेव" और "बम-बम भोले" के नारों से गूंजता रहा।

कलेक्टर गोपाल वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इन प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई और उनके प्रयासों की प्रशंसा की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.