अलवर से आहूजा के बाद बालकनाथ बने फायरब्रांड नेता, सनातन धर्म की खिलाफत को लेकर गहलोत पर सीधा हमला

Updated on 04-09-2023 01:30 PM
अलवर/उदयपुर: राजस्थान के अलवर से विधायक ज्ञानदेव आहूजा के बाद अब सांसद बालकनाथ भी बीजेपी के फायरब्रांड नेता बन गए हैं। अलवर से एमपी महंत बालकनाथ अपने तीखे हमलों से प्रदेश सरकार के मुखिया पर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में उदयपुर में बालकनाथ ने गहलोत सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अपराधियों के मन में कानून का कोई भय नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि सीएम का हाउस 'फतवा हाउस' बनकर रह गया है। यहां सनातन धर्म के खिलाफ फतवे जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने धरियावद की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना ने देश में राजस्थान को शर्मसार कर दिया है।

राजस्थान में हर तरफ फैला हैं गुंडाराज

उदयपुर जिले के फतहनगर में आयोजित विराट हिंदू संगम में सांसद बालक नाथ गहलोत सरकार पर जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि राजस्थान महिला अपराध में पहले नंबर पर हैं। जहां देखो वहां गुंडाराज दिखाई दे रहा है। महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। राजस्थान को अब 'अत्याचार की भूमि' के नाम से जाना जाने लगा है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 माह में लगातार गैंगरेप, मर्डर जैसी दिल दहला देने वाली घटनाओं ने राजस्थान की शांत प्रिय छवि को बदनाम कर दिया है।


संतों के काफिले का जोरदार स्वागत किया

विराट हिंदू संगम कार्यक्रम में पहुंचे सांसद बालक नाथ और सभी संतों का सानवाड़ा चौराहा पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संतों का काफिला फतेहनगर रोड, रेलवे ब्रिज, फतहनगर मुख्य बाजार से होते हुए आयोजन स्थल द्वारकाधीश धाम मंदिर भूमि पर पहुंचा। इस बीच मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प कर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में समाज और संगठनों के जुड़े हुए कई लोगों ने हिस्सा लिया।


हिंदू संगम में कई संतों ने समारोह को संबोधित किया

इससे पहले हिंदू संगम कार्यक्रम में पहुंचने पर सांसद बालक नाथ का स्वागत किया गया। समारोह में अखाड़ा मंदिर फतेहनगर के शंकर दास महाराज, अनूप दास महाराज, महामंडलेश्वर चेतन दास महाराज, अनुज दास महाराज, राजपुरी महाराज, अस्थल मंदिर उदयपुर के रासबिहारी महाराज, रामद्वारा सानवाड़ा के नानक राज और अखाड़ा मंदिर फतेहनगर के शिव शंकर दास महाराज ने धर्म सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू भील समेत गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.