बलीराम साहू अब सुन सकेगा स्पष्ट आवाज, जनचैपाल से मिला लाभ

Updated on 26-02-2024 06:49 PM

रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में रायपुर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप ने जनचैपाल के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जनचैपाल में 102 आवेदन प्राप्त हुए। सिलतरा निवासी बलीराम साहू को कान से कम सुनाई देता था, जिसके समाधान के लिए वह कलेक्टर जनचैपाल पहुंच अधिकारियों से मदद मांगी, जिसपर मौके पर बलीराम साहू को हियरिंग मशीन उपलब्ध कराई गई। अब उन्हें कान से सुनने में कोई तकलीफ नहीं होगी।

बलीराम साहू के पुत्र पुरूषोत्तम साहू अपने पिता के बहरेपन का इलाज  मेकाहारा में करा रहे थे। उन्हें लंबे समय से कान में सुनने की तकलीफ हो रही थी। वे स्पष्ट आवाज सुन नहीं पाते थे। आज जनचैपाल में उनके आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण विभाग की ओर से हियरिंग मशीन उपलब्ध कराई गई। मशीन मिलने से बलीराम और उनके पुत्र ने खुशी जाहिर की और जिला प्रशासन का धन्यवाद जताया।

इसी प्रकार आज जनचौपाल में कई अनेक आवेदक जिनमें- लाखेनगर, हनुमान नगर निवासी दीपक देवांगन ने छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त करने हेतु, धनसुली के विरेंद्र कुमार ने प्रधान पाठक को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में उपस्थिति, न्यू राजेंद्र नगर निवासी श्रीमती प्रीति यादव द्वारा पति के द्वारा गाली-गलौज मारपीट व बिना तलाक दूसरी शादी के संबंध में, भू-अभिलेख के नियमों के तहत संविलयन कर रिकाॅर्ड दुरूस्त करने, ग्राम पंचायत नरदहा के सरपंच द्वारा प्राथमिक शाला लोहराभाठा में सहायक शिक्षक की व्यवस्था करने, सुंदर नगर निवासी चंद्रकीर्ति पांडे द्वारा आधार कार्ड बनवाने, तेलीबांधा निवासी छोटे लाल बाघ द्वारा जाति प्रमाण पत्र की द्वितीय प्रति प्रदान करने के लिए अपनी मांग और समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। जनचैपाल में कुल 102 आवेदन आए जिन पर यथासंभव निराकरण करने के आदेश कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.