पाकिस्‍तान के क्‍वेटा में सैनिकों से भरी जफर एक्‍सप्रेस ट्रेन पर बलूचों ने किया आत्‍मघाती हमला, 22 की मौत, 50 से ज्‍यादा घायल

Updated on 09-11-2024 03:40 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में क्वेटा रेलवे स्टेशन पर शनिवार 9 नवम्बर की सुबह बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके में कम से कम 22 लोग मारे गए हैं और 50 से ज्यादा घायल हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट उस समय हुआ जब यात्री सुबह 9 बजे पेशावर के लिए रवाना होने वाली जफर एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ने के लिए प्लेटफॉर्म पर जमा थे। विस्फोट पाकिस्तानी सेना के जवानों को निशाना बनाकर किया गया था। विस्फोट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

बीएलए ने ली हमले की जिम्मेदारी


बलूचिस्तान की आजादी के लिए उग्रवादी आंदोलन चलाने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) की मजीद ब्रिगेड ने हमले की जिम्मेदारी ली है। उग्रवादी समूह ने कहा कि उसने क्वेटा में रेलवे स्टेशन पर सैन्य कर्मियों को निशाना बनाकर आत्मघाती बम विस्फोट किया था। खुरासान डायरी ने क्वेटा के अधिकारी के हवाले से बताया कि 'विस्फोट तब हुआ जब एक आत्मघाती हमलावर ने जफर एक्सप्रेस के वेटिंग एरिया में खुद को उड़ा लिया, जहां सुरक्षाकर्मी बैठे थे। विस्फोट में कई नागरिक भी मारे गए हैं।'

अस्पताल में लगी घायलों की भीड़


बम विस्फोट के बाद सुरक्षा और रेस्क्यू टीमें तत्काल मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। घायलों को मृतकों को सिविल अस्पताल क्वेटा पहुंचाया गया। घायलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल में आपातकाल घोषित करना पड़ा। संकट से निपटने के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिक्स समेत बाहर से अतिरिक्त चिकिस्ता कर्मियों को बुलाया गया।

महिलाएं और बच्चे भी घायलों में


एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया है कि पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। एसएसपी ऑपरेशन मोहम्मद बलूच ने कहा कि विस्फोट के समय जब प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा की और कहा कि इसके जिम्मेदार आतंकियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.