बलौदाबाजार : अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई जारी

Updated on 15-03-2023 11:41 PM

कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग की टीम के द्वारा 14 मार्च को गस्त के दौरान कसडोल क्षेत्र के ग्राम मोहतरा में अवैध मदिरा की सूचना पर देवप्रसाद पिता शंकर उम्र 61 वर्ष ग्राम मोहतरा के मकान की तलाशी लेने पर 10 ली महुआ शराब एवं 200 कि.ग्रा. महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) जप्त कर आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क,च),34(2),59(क) का प्रकरण कायम जेल दाखिल किया गया। इसी तरह ग्राम टेमरी में भोलाराम साय पिता विश्रामसाय उम्र 38 वर्ष के मकान की तलाशी लिये जाने पर 17.92 ली मदिरा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क),34(2),59(क) का प्रकरण कायम कर जेल दाखिल किया गया। इसी प्रकार ग्राम चांटीपाली में कमल ओगरे पिता विष्णु ओगरे उम्र 37 वर्ष के मकान की तलाशी लिये जाने पर 4 ली महुआ शराब एवं 100 कि.ग्रा. महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) जप्त कर आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क,च) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी डॉ समीर मिश्रा,आबकारी उपनिरीक्षक जलेश सिंह,सुकांत पाण्डेय,विपिन पाठक,आबकारी मुख्य आरक्षक सूर्यकांत वर्मा, लेखराम देशमुख,नगर सैनिक विश्वनाथ जयसवाल एवं निकेश्वर वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.