बलरामपुर : मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के तहत् 01 लाख 38 हजार 664 लोगों को मिला लाभ
Updated on
30-03-2023 09:04 PM
शासन द्वारा मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना के माध्यम से दूर-दराज के ग्रामीणजनों को बाजार में ही इलाज की सुविधा मिल सके और इलाज के लिए उन्हें लम्बी दूरी तय कर अस्पताल न आना पड़े। हाट-बाजार क्लीनिक योजना के तहत् स्वास्थ्य विभाग की टीम बाजारों में जाकर ग्रामीणों को लक्षण के आधार पर जांच कर निःशुल्क दवाईयां दे रही है। हाट-बाजार क्लीनिक योजना के माध्यम से 01 अप्रैल 2022 से अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम 2302 हाट-बाजारों में पहुंची तथा 01 लाख 38 हजार 664 लोगों का जांच/उपचार किया। साथ ही 01 लाख 37 हजार 335 लोगों को निःशुल्क दवाइयां दी गई, टीम ने प्रत्येक हाट-बाजारों में औसतन 60 लोगों का उपचार किया। ज्ञातव्य है कि निर्धारित साप्ताहिक हाट-बाजारों में आसपास के गांवों से लोग रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदने आते हैं। इसलिए शासन ने लोगों को बाजार के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना की शुरूआत की है। स्वास्थ्य सेवाओं की सहज उपलब्धता तथा दूरस्थ अंचलों तक इसका दायरा बढ़ाने के लिए हाट-बाजारों में मोबाईल क्लीनिक एम्बुलेंस का भी सहारा लिया जा रहा है। मोबाईल एम्बुलेंस क्लीनिक के माध्यम से चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों का दल हाट-बाजारों में लोगों का इलाज कर निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध करा रहा है। वर्तमान में 74 हाट-बाजारों में मोबाईल एम्बुलेंस की सेवाएं दी जा रही हैं तथा सभी हाट-बाजारों को चक्रीय क्रम में मोबाईल एम्बुलेंस की सेवा से जोड़ने की कोशिश की गई है। हाट-बाजारों में आने वाले ग्रामीणों को गैर संचारी रोगों की सेवाएं तत्काल मिल रही हैं तथा अन्य बीमारियों के इलाज के लिए उचित सलाह दी जा रही है और आवश्यकतानुसार मरीजों को रेफर भी किया जा रहा है। मोबाइल एम्बुलेंस चलता-फिरता अस्पताल बन गया है, जहां लोगों को डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं निःशुल्क मिल रही हैं।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…