बलरामपुर : सुरीली आवाज के जादूगर बॉलीवुड सिंगर शान के गानों से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

Updated on 16-01-2023 09:55 PM

स्कूली बच्चे, जीरो ग्रेविटी डांस एवं सौरभ-वैभव बैंड ने लोगों का जीता दिल
तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने उमड़ी लोगों की भीड़़

बलरामपुर 16 जनवरी 2023

तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों, स्थानीय कलाकारों और बॉलीवुड के कलाकारों ने मंच साझा किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत जिले के स्कूली बच्चों के नृत्य प्रदर्शन से शुरू हुई। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व तीज त्यौहारों के साथ ही देशभक्ति गानों की थीम पर थिरकते हुए स्कूली बच्चों की प्रतिभा को देखकर उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया।

बालीवुड सिंगर शान ने सजाई गीतों की महफिल, जमकर झूमे दर्शक
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन आकर्षण का केंद्र बालीवुड सिंगर शान रहे। मंच पर आते ही शान ने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के नारे के साथ दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली। शान ने सभी को नए साल की बधाई देते हुए बॉलीवुड के लोकप्रिय गीत ’चार कदम चल दो न साथ मेरे’ के साथ अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाना शुरू कर बालीवुड के गानों को गाकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक बॉलीवुड गानों की प्रस्तुतियां दीं और दर्शकों के उत्साह को देखते हुए सिंगर शान ने भी घंटों तक लगातार अपने गीतों का जादू चलाया।

जीरो ग्रेविटी डांस एवं सौरभ और बैभव बैंड ने बांधा शमां
आयोजन के दूसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या में कोलकाता डांस ग्रुप ने राजस्थानी पारंपरिक घूमर नृत्य से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद जीरो ग्रेविटी डांस ग्रुप ने शिव तांडव पर अपने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी कड़ी में बालीवुड में अपनी जगह बनाने वाले सरगुजा संभाग के मशहूर युवा कलाकार सौरभ और वैभव बैंड ने ’हर हर शंभू’ गाने से शुरुआत कर अलग-अलग बॉलीवुड गानों से श्रोताओं का मन मोह लिया और दर्शकों ने भी पूरी आत्मीयता  से इन सभी कलाकारों का तालियों की आवाज के साथ उनके परफार्मेंस का सम्मान किया।
इस दौरान कार्यक्रम के अंत तक संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और विधायक श्री बृहस्पत सिंह, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील समेत जिले के जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
महासमुंद।  जिला कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव की अध्यक्षता में सरायपाली-बसना विकासखंड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय…
 07 August 2026
कोरिया।  छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  नेहरू राम निषाद ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सभी…
 07 August 2026
उत्तर बस्तर कांकेर।  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय नरहरपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में स्टॉप डायरिया कैंपेन आयोजित किया गया। अभियान के…
 07 August 2026
दुर्ग।  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की समृद्ध लोक कला, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रभावी पहल कर रही…
 07 August 2026
सुकमा। कभी नक्सलवाद के अंधेरे और खौफ के लिए जाने जाने वाला सुकमा का दूरस्थ वनांचल आज शिक्षा की नई रोशनी से जगमगा रहा है। बुनियादी विकास के साथ-साथ जिले…
 07 August 2026
सुकमा। जिला पंचायत संसाधन केंद्र परिसर में 3 अगस्त से कृषि एवं पशु सखियों के लिए चार दिवसीय जैविक खेती सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य…
 07 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सुकमा जिला प्रशासन ने सख्त और जवाबदेह रुख अपनाया है। योजना की पहली किस्त प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण…
 07 August 2026
सुकमा। डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पुराने लोक सेवा केंद्रों को आधुनिक “सेवा सेतु केंद्र” के रूप में विकसित किया…
 07 August 2026
सुकमा। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ एवं वनांचल जिले सुकमा में नौनिहाल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक अत्यंत सराहनीय एवं नवाचारी पहल की शुरुआत की गई है।…
Advt.