बलरामपुर : कार्यालय जिला सेनानी एवं नगर सेना अधिकारी नगर सेना बलरामपुर द्वारा अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का किया गया आयोजन

Updated on 14-04-2023 10:15 PM

राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस 14 अप्रैल के अवसर पर आज नगर सेना बलरामपुर द्वारा अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया ।
14 से 20 अप्रैल 2023 तक आयोजित इस अग्नि सुरक्षा  सप्ताह अंतर्गत अग्नि शमन दल द्वारा  जिले के नागरिकों को अग्नि से बचाव और सावधानी बरतने के सम्बंध में जागृत करने के लिए  भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
        इस अवसर पर जिले वासियों को अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने के लिए पुराना बस स्टैण्ड से संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय तक अग्निशमन कर्मचारियों एवं जवानों के द्वारा मौन रैली निकाली गई। साथ ही अग्नि सुरक्षा बचाव कार्य में हुए शहीदों के आत्मा की शांति के लिये कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नगर सेना बलरामपुर के कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण किया गया।
        इस अवसर पर कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने अग्नि दुर्घटना से होने वाले नुकसान एवं बचाव के उपाय कर्मचारियों/जवानों को बताया साथ ही अग्नि दुर्घटना से बचाव के लिए जन जागरूकता को आवश्यक बताया।
इस अवसर पर सभी जवानों को निर्देशित किया गया कि वे सभी स्कूल, कॉलेजों, हॉट-बाजार एवं सभी रहवासी एवं कामर्शियल क्षेत्र में जाकर आम जनता को अग्नि सुरक्षा के उपायांे के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एस.एस. पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्री शशी चौधरी, अनुविभागी अधिकारी (राजस्व) श्री भरत कौशिक, अग्निशमन केन्द्र प्रभारी अधिकारी उपनिरीक्षक, अखिलेश कुमार फायरमेन श्रवण कुमार लकड़ा, सुनील एक्का, फ्रांसिस जेवियर व मेजर संजय पटेल, शिवप्रवेश दुबे एवं नगर सेना के जवान उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.