बलरामपुर : लोगों को आजीविका प्रारंभ करने वित्तीय सहायता प्राथमिकता से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें-कलेक्टर श्री विजय दयाराम के.

Updated on 03-03-2023 09:35 PM
जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की बैठक में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने मिशन उत्कर्ष के अंतर्गत मुद्रा लोन, विभिन्न विभागों द्वारा बैंकों को प्रेषित किए गए ऋण प्रकरणों, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूह के द्वारा विभिन्न बैंकों को ऋण हेतु प्रस्तुत आवेदनों पर की गई कार्यवाही के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आम जनों को आजीविका प्रारंभ करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना लक्ष्य है, जिसको लेकर सभी बैंकर्स प्राथमिकता से कार्य करें।
    संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों से मुद्रा लोन/मिशन उत्कर्ष योजना अंतर्गत स्वीकृत ऋण की जानकारी ली। उन्होंने मिशन उत्कर्ष योजना में प्रगति नहीं पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विभिन्न बैंकों में प्रस्तुत आवेदनों का त्वरित कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा। इसी प्रकार उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा ऋण हेतु प्रस्तुत आवेदनों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने मत्स्य पालन, पशुपालन, उद्यानिकी, कृषि विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड हेतु बैंकों को प्रस्तुत आवेदनों पर स्वीकृति की समीक्षा की। कलेक्टर ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में विभिन्न शासकीय योजनाओं के लक्ष्य एवं प्रगति, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, आदिवासी स्वरोजगार योजना, अंत्योदय स्वरोजगार योजना के अंतर्गत स्वीकृत ऋण प्रकरणों की बैंकवार समीक्षा करते हुए सभी शाखा प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने शाखा प्रबंधकों से जिले में आरआरसी के बकाया राशि की वसूली में प्रगति लाने को कहा। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न बैंकों के साख जमा अनुपात, वार्षिक साख जमा योजना की प्रगति पर चर्चा की।    
    बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील, भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक श्री सत्यप्रकाश सोनी, ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री कमलेश कुमार कुन्दन, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री के.एम.सिंह, सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुधन विकास विभाग, उद्योग, जिला अंत्याव्यसायी के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.