बलरामपुर : स्वच्छता बैरियर से अतिरिक्त आय प्राप्त कर रहीं मीरा स्व-सहायता समूह की महिलाएं

Updated on 16-03-2023 10:52 PM
कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में जिला बलरामपुर-रामानुजगंज की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वच्छ भारत अभियान के तहत तातापानी दर्शनीय एवं धार्मिक स्थल में सामुदायिक स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए मीरा स्व-सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा स्वच्छता बैरियर का का संचालन किया जा रहा है। 
    स्वच्छता बैरियर जिले का पहला स्वच्छता बेरियर है, जो तातापानी धार्मिक एवं दर्शनीय स्थल को स्वच्छ रखने हेतु बनाया गया है। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. की पहल पर बैरियर के संचालन की जिम्मेदारी मीरा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को दी गई है, इस स्वच्छता बैरियर का संचालन कर मीरा स्व-सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहीं हैं। बैरियर संचालन के साथ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संलग्न मीरा स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सतत् रूप से तातापानी धार्मिक स्थल के साथ ही गर्म जल के कुण्डों की भी साफ-सफाई की जाती है। इसके एवज में पर्यटकोें एवं श्रद्धालुओं से बैरियर में हीं स्वच्छता शुल्क के रूप में 10 से 20 रूपये की राशि बैरियर के माध्यम से की जाती है। स्वच्छाग्रही समूह की महिलाएं जहां एक ओर तातापानी परिसर की साफ-सफाई करती हैं वहीं दूसरी ओर पर्यटकांे एवं श्रद्धालुओं से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सलाह भी देती हैं, तथा पर्यटकों द्वारा भोजन बनाने एवं भोजन करने वाले प्लास्टिक की प्लेटों, थाली, डिस्पोजल, कटोरी का उपयोग ना करते हुए पत्तल का उपयोग करने का निवेदन करती हैं। साथ ही उन्होंने दुकानदारों से प्लास्टिक की थैली में सामग्री देने के लिए प्रतिबंधित भी किया है। मीरा स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती विक्रांती देवी ने बताया कि कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. की पहल पर तातापानी में स्वच्छता बैरियर का संचालन कर दर्शनीय स्थल की साफ-सफाई करते हैं, तथा बैरियर के माध्यम से प्राप्त स्वच्छता शुल्क से हमारी अतिरिक्त आमदनी भी हो रही है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता बैरियर के प्रारंभ होने से हमें प्रतिदिन 800 से 900 की आमदनी प्राप्त हो जाती है। स्वच्छता बैरियर का शुभारंभ हुए महज 20 दिन हीं हुए हैं और हमें लगभग 15 हजार की आय प्राप्त हो चुकी है। इसके लिए हम मीरा स्व-सहायता समूह की महिलाएं कलेक्टर एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करती हैं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.