बलवंत राजोआना भाई के भोग में शामिल हुआ:अब पटियाला जेल रवाना

Updated on 20-11-2024 02:49 PM

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का हत्यारा बलवंत सिंह राजोआना बुधवार (20 नवंबर) को 3 घंटे के लिए जेल से बाहर आया। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वह लुधियाना के राजोआना कलां गांव में मंजी साहिब गुरुद्वारे में अपने भाई कुलवंत सिंह के भोग कार्यक्रम में शामिल हुआ। अब उसे कड़ी सुरक्षा में वापस पटियाला ले जाया जा रहा है।

बलवंत सिंह राजोआना ने कहा- 'मुझे आज भी वो सीन याद है। मैं और दिलावर मां-पिता से आशीर्वाद लेकर घर से मिशन पर निकले थे। उस समय हमारे कदम ऐसे चल रहे थे, जैसे जल्दी मंजिल की तरफ पहुंच रहे हों। परमात्मा की ऐसी कृपा हुई, हमारे मिशन में किसी तरह की दिक्कत नहीं आई। दिलावर सिंह ने शहादत दी। उन्हें कौमी शहीद का दर्जा भी सिख कौम ने दिया।'

कुलवंत सिंह की 14 नवंबर को मौत हो गई थी। बलवंत सिंह राजोआना ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से भोग में शामिल होने के लिए पैरोल मांगी थी। इससे पहले जनवरी 2022 में हाईकोर्ट ने उसे पिता की मौत के बाद भोग और अंतिम अरदास में शामिल होने की इजाजत दी थी।

राजोआना के संबोधन की बड़ी बातें

पीड़ा उसे पता, जिसने दर्द सहा

बलवंत सिंह राजोआना ने कहा- अकाली दल की पूरी लीडरशिप आज बड़े भाई को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंची। दुख की घड़ी में समस्त खालसा पंथ परिवार के साथ आकर खड़ा हुआ है। मेरे दोनों भाई इंजीनियर गुरमीत सिंह और भाई शमशेर सिंह भी दोनों आज यहां आए। उन्होंने भी 30-30 साल जेल की दीवारों में गुजारे हैं। इस पीड़ा को सिर्फ वही सह सकता है, जिसने ये दर्द सहा हो।

हरपिंदर गोल्डी के पास दूसरा जन्म हुआ

मेरा और मेरे भाइयों का जन्म इस धरती पर हुआ है। जब हम पढ़ाई करते थे तो बहुत चिंता में खेती किया करते थे। ये धरती गुरु गोबिंद सिंह जी के चरणों की छोह प्राप्त धरती है। खेती करते समय पता नहीं कब गुरु साहिब के पैरों की धूल का कौन सा तिनका मेरे माथे पर लग गया। मुझे आशीर्वाद दिया कि मैं खुद कौमी हरपिंदर सिंह गोल्डी के पास चला गया। वहां मेरा दूसरा जन्म हुआ। उनके माता-पिता ने मुझे अपना दूसरा बेटा बनाया।

शहीद की बहन लड़ाई लड़ रही

शहीद की बहन कमलदीप कौर पिछले 20 साल से मेरे साथ एक जरनैल की तरह सिख कौम की लड़ाई लड़ रही है। मुझे याद है, जब मैं और कौमी शहीद भाई दिलावर सिंह ने इकट्‌ठे कौम के दर्द को महसूस किया। उस समय बहन ने ये कहकर भेजा कि अपना फैसला सुप्रीम कोर्ट में है, कुछ ऐसा न बोल देना कि इन्हें बहाना मिल जाए। मैं बहन से वादा करके आया हूं।

12 साल फैसले का इंतजार किया

मेरी किसी से निजी दुश्मनी नहीं है। दिल्ली के हुक्मरानों ने पंजाब की धरती को लहूलुहान किया है। बेवजह गुरुद्वारों पर हमले करवाए। दिलावर सिंह शहीद हो गए, लेकिन मेरी गिरफ्तारी हो गई। 12 साल मैंने सेशन कोर्ट के फैसले का इंतजार किया। जज साहिब ने कहा बलवंत सिंह तुम्हें पता है कि तुम सच बोल रहे हो? अदालत ने सजा सुनाई तो मैंने कहा कि मंजूर है। हाईकोर्ट ने मेरे डेथ के वारंट जारी किए।

मार्च 2012 में पूरे खालसा पंथ ने केसरी झंडे लहराकर सजा को तो रोक दिया, लेकिन हमारे हालातों में कोई फर्क नहीं आया। आज फिर फांसी की चक्की के हालात पहले जैसे ही हैं। मैं आज भी चक्की मैं बैठकर फैसले का इंतजार कर रहा हूं। ये बेइंसाफी मिलजुलकर की जा रही है। आज हमारी संस्थाएं कमजोर हैं।

केस की वजह से ज्यादा कुछ नहीं बोल सकता

दुश्मनों के हाथ आज गले तक आ गए है। खालसा पंथ एक हो। अपनी शक्ति को एक करें। आज यदि शिरोमणि कमेटी न होती तो आज हम सभी यहां इकट्‌ठे नहीं होते। जो मिशन हमने पूरा किया, वो कौम के प्रति फर्ज था। कुछ लोग कहते थे कि भाई साहिब आपको सोने चांदी से तोल देंगे। हमें सोना चांदी की जरूरत नहीं, हमें एक होने की जरूरत है। अभी सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा है, इसलिए कुछ ज्यादा नहीं बोल सकता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.