धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स पर लगाओ बैन... विधायक की अजब-गजब मांग

Updated on 12-04-2023 09:40 PM
चेन्नई: पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के विधायक एस पी वेंकटेश्वर ने मंगलवार को तमिलनाडु सरकार से मांग की कि वह चेन्नई सुपर लीग टीम पर प्रतिबंध लगाए क्योंकि टीम में राज्य से कोई खिलाड़ी नहीं है। सीनियर पीएमके नेता ने विधानसभा में कहा कि तमिलनाडु में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं लेकिन सीएसके फ्रैंचाइजी ने अपनी 27 सदस्यीय टीम में एक भी खिलाड़ी को नहीं रखा है।
उन्होंने कहा कि सीएसके तमिलनाडु के नाम का इस्तेमाल कर भारी राजस्व कमा रही है लेकिन उसने तमिलनाडु के खिलाड़ियों को दरकिनार कर दिया है। पीएमके तमिलों से सम्बंधित मुद्दों को उठाने के लिए जानी जाती है और वेंकटेश्वरन का ताजा बयान इस चिंता पर आधारित है कि तमिलनाडु का कोई खिलाड़ी सीएसके टीम में नहीं है। बता दें कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 4 बार चैंपियन रह चुकी है।

महेंद्र सिंह धोनी को उनके चाहने वाले प्यार से थाला कहते हैं तो इस बात की पूरी संभावना है कि वह इस सीजन के बाद संन्यास ले लेंगे। हालांकि, धोनी क्या चाहते हैं इस बारे में वह खुद ही जानते हैं। दूसरी ओर, टीम मैनेजमेंट ने इस फैसले को पूरी तरह एमएस धोनी पर छोड़ रखा है।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: डेवोन कॉन्वे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान\विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, दीपक चाहर, मिचेल सेंटनर, सिसंडा मगाला, तुषार देशपांडे, अंबाती रायुडू, आकाश सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, शैक रशीद, आरएस हैंगरगेकर, बेन स्टोक्स, मोईन अली, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, मथीशा पथिराना, महेश तीक्ष्णा, भगत वर्मा, निशांत सिंधु


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.