चारधाम यात्रा पर दो दिन के लिए रोक, 24 घंटे से लगातार बारिश-भूस्‍खलन से सड़कें ठप्‍प

Updated on 14-08-2023 06:00 PM
देहरादून: उत्‍तराखंड (Uttarakhand News) में रविवार रात से लगातार हो रही बारिश की वजह से चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) पर अस्‍थाई तौर पर रोक लगा दी गई है। इस यात्रा को 14 और 15 अगस्‍त को रोका गया है। लगातार बारिश से सड़कें धंस गईं हैं, कई जगह लैंडस्‍लाइड होने से भी मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। चमोली जिले में रविवार रात से निरंतर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर अवरुद्ध हो गया है। इसी वजह से बद्रीनाथ धाम यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पीपलकोटी, छिनका, नंदप्रयाग और हाथी पर्वत मारवाड़ी के पास अवरुद्ध है।

यहां बारिश के कारण सड़क पर मलबा और पत्थर आ गए हैं जिस कारण यातायात बाधित हो गया है। चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सड़क के सुचारू होने तक की यात्रा पर पूर्णतया रोक लगाने के निर्देश दे दिए हैं। जिलाधिकारी ने तीर्थ यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर बने रहने की अपील की है बद्रीनाथ से जोशीमठ की तरफ आने वाले तीर्थ यात्रियों को बद्रीनाथ धाम में ही रोक दिया गया है।

बद्रीनाथ धाम के लिए जाने वाले तीर्थ यात्रियों को जोशीमठ और अन्यत्र सुरक्षित जगहों पर रोका गया है। कहा गया है कि जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से सुचारू नहीं हो जाता तब तक तीर्थ यात्रियों को आवागमन नहीं करने दिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.