बांग्लादेश ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया:कप्तान शांतो का शतक, रहीम ने बनाए 73 रन; दूसरा वनडे 15 मार्च को

Updated on 14-03-2024 02:27 PM

बांग्लादेश ने श्रीलंका को पहले वनडे में 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। बांग्लादेश से कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने शतक लगाया, इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

चट्टोग्राम के जहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 255 रन बनाए। बांग्लादेश ने 45वें ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।

अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी श्रीलंका की पारी
श्रीलंका ने बुधवार को टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। फर्नांडो 33 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच 71 रन की पार्टनरशिप टूटी। उनके बाद निसांका भी 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

कप्तान कुसल मेंडिस एक एंड पर टिक गए लेकिन उनके सामने सदीरा समरविक्रमा 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। चरिथ असलंका भी 18 ही रन बनाकर आउट हो गए।

मेंडिस-लियानागे ने की फिफ्टी पार्टनरशिप
128 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवाने के बाद कप्तान मेंडिस और जनिथ लियानागे ने श्रीलंका को संभाला। दोनों ने फिफ्टी पार्टनरशिप की और टीम को 200 रन के करीब पहुंचाया। मेंडिस 59 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच 69 रन की पार्टनरशिप टूटी।

श्रीलंका ने लगातार विकेट गंवाए
197 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका ने लगातार विकेट गंवाए। वनिंदू हसरंगा 13, महीश तीक्षणा 1, प्रमोद मदुशन 8 और दिलशान मदुशंका खाता खोले बगैर आउट हो गए। लियानागे भी 67 रन बनाकर आउट हुए और श्रीलंका की पारी 48.5 ओवर में 255 रन के स्कोर पर सिमट गई।

बांग्लादेश से शोरिफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद और तंजिम हसन साकिब ने 3-3 विकेट लिए। एक सफलता मेहदी हसन मिराज को भी मिली।

बांग्लादेश ने 23 रन पर 3 विकेट गंवाए
256 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत खराब रही। लिट्टन दास पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। उनके बाद सौम्य सरकार और तौहीद हृदॉय 3-3 रन बनाकर आउट हो गए। टीम ने 23 रन के स्कोर पर ही 3 विकेट गंवा दिए।

कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और महमूदुल्लाह ने टीम को 100 रन के करीब पहुंचाया। महमूदुल्लाह 37 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच 69 रन की पार्टनरशिप टूटी।

रहीम ने कप्तान के साथ जीत दिलाई
92 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवाने के बाद अनुभवी मुशफिकुर रहीम ने कप्तान शांतो के साथ टीम को संभाला। दोनों ने फिर कोई और विकेट नहीं गिरने दिया और 45वें ओवर में टीम को जीत दिला दी। शांतो 122 और रहीम 73 रन बनाकर नॉटआउट रहे। दोनों के बीच 165 रन की पार्टनरशिप हुई।

श्रीलंका से दिलशान मदुशंका ने 2 विकेट लिए। वहीं एक-एक सफलता प्रमोद मदुशन और लहिरू कुमारा को मिली।

दूसरा वनडे 15 मार्च को
पहला वनडे जीतकर बांग्लादेश ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा वनडे 15 मार्च को चट्टोग्राम में ही खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेली जा रही है। 3 टी-20 की सीरीज श्रीलंका ने 2-1 से जीती थी। वनडे के बाद दोनों के बीच 2 टेस्ट की सीरीज भी खेली जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.