बांग्लादेश का बहाना, कहीं और है नकवी का निशाना, क्या टी20 वर्ल्ड कप आयोजन डिरेल करने की कोशिश में पाकिस्तान?
Updated on
19-01-2026 11:47 AM
नई दिल्ली: बांग्लादेश के भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच खेलने नहीं आने का विवाद जारी है। इस विवाद को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) लगातार हवा दे रहा है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन करते हुए उसके मैच भारत से शिफ्ट करने की मांग की है। अब इस पूरे समर्थन के पीछे पाकिस्तान की एक नापाक साजिश सामने आ रही है। दरअसल पाकिस्तान ने ये संकेत दिए हैं कि यदि बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किया जाता है तो उसका साथ देते हुए पाकिस्तान भी टूर्नामेंट में शिरकत करने पर दोबारा विचार करेगा। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने यह संकेत बांग्लादेश की तरफ से इस्लामाबाद से इस मुद्दे पर राजनयिक और क्रिकेट, दोनों स्तर पर समर्थन मांगने के बाद दिए हैं। ऐसा करके पाकिस्तान एकतरफ बांग्लादेश को अपने खेमे में लाकर एशियाई क्रिकेट में BCCI के प्रभुत्व को कम करना चाहता है, दूसरी तरफ उसकी साजिश भारत के आयोजन वाले टूर्नामेंट को डिरेल करने की है।
बांग्लादेश सरकार ने मांगा है पाकिस्तान से समर्थन
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार के दबाव में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत नहीं आने का ऐलान किया था। एनडीटीवी की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि इसके बाद बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार ने पाकिस्तान सरकार से संपर्क किया है। बांग्लादेश सरकार ने पाकिस्तान से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुद्दे पर समर्थन मांगा है, जिसके लिए उसे इस्लामाबाद ने पॉजिटिव संकेत दिए हैं।
पाकिस्तानी मीडिया ने की है पुष्टि
रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश सरकार को समर्थन का आश्वासन देने के बाद पाकिस्तान सरकार ने उनके मैच भारत से शिफ्ट करने की मांग को वैध ठहराया है। साथ ही कहा है कि यदि बांग्लादेश का मुद्दा नहीं सुलझता है तो वो भी टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगा या नहीं, इस पर दोबारा विचार करेगा। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट्स जियो सुपर और टेलिकॉमएशिया.नेट ने इसकी पुष्टि की है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि वे अपने पड़ोसी की सुरक्षा चिंताओं का सम्मान करते हैं। साथ ही कहा है कि भारत कहीं बीसीबी को इस मुद्दे पर दबाव में ना ले, इसके लिए लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं।
आईसीसी ने दिया है बांग्लादेश को 21 जनवरी तक का समय
एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि आईसीसी अधिकारियों ने इस मुद्दे पर शनिवार को बांग्लादेश जाकर वहां के अधिकारियों से बात की है। इस बातचीत में भी बांग्लादेश भारत में नहीं खेलने पर अड़ा रहा है। हालांकि आईसीसी ने अब मैच शिफ्ट करने की कोई स्थिति नहीं होने की जानकारी बांग्लादेश को दे दी है। साथ ही उसे 21 जनवरी तक अपने भारत में खेलने या नहीं खेलने का फैसला करने की डेडलाइन दी है। साथ ही बांग्लादेश को बताया गया है कि इसके बाद आईसीसी बांग्लादेश की जगह दूसरी टीम का नाम घोषित कर देगी। अब तक मिले संकेत से यह तय माना जा रहा है कि बांग्लादेश सरकार इस मुद्दे पर नहीं झुकने का दबाव अपने क्रिकेट बोर्ड पर बनाए हुए है। ऐसा हुआ तो बांग्लादेश का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना तय माना जा रहा है।
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप…
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम…
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह इस खेल में भारत को एशियन गेम्स पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर…
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में अपने गोल्ड मेडल की रक्षा करने उतरी भारतीय मेंस कबड्डी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार सुबह तोकाई सिटीजन्स जिम्नेजियम में खेले गए ग्रुप-ए…
निशिन (जापान): टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना महिला क्रिकेट में 11000 रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज बनी हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स मुकाबले में अर्धशतकीय पारी…
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय रोइंग टीम के क्रू कॉम्बिनेशन में अचानक किए गए फेरबदल को लेकर उठा विवाद गहराता जा रहा है। एथलीटों की बढ़ती नाराजगी के बीच…
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत…
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों,…