बांग्लादेश में यूनिवर्सिटी ने 2 हिंदू छात्रों को सस्पेंड किया:इस्लाम के अपमान का आरोप

Updated on 17-03-2025 02:56 PM

बांग्लादेश के ढाका में पबना यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने रविवार को इस्लाम के कथित अपमान के आरोप में दो हिंदू छात्र बिकर्ण दास दिव्या और प्रणय कुंडू को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा पांच और हिंदू छात्रों को सस्पेंड करने की मांग की जा रही है।

यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर डॉ. कमरुज्जमां खान के मुताबिक दोनों छात्रों के खिलाफ पिछले शुक्रवार को आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, लेकिन उनके जवाब संतोषजनक नहीं थे। मामला सुलझाने के लिए यूनिवर्सिटी के डिसिप्लिन बोर्ड ने एक इमरजेंसी बैठक बुलाई थी।

शनिवार को फार्मेसी डिपार्टमेंट के 5 अन्य छात्र विद्युत सरकार, सुवर्ण सरकार, दीपू बिस्वास, तनय सरकार और अंकन घोष के कुछ वॉट्सएप चैट्स सोशल मीडिया पर लीक हो गए थे। आरोप है कि ये पांचों स्टूडेंट्स कथित तौर पर इस्लाम के बारे में अपमानजनक टिप्पणी कर रहे थे।

इस मामले के सामने आते ही यूनिवर्सिटी के कुछ स्टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और इन पांचों को तत्काल सस्पेंड करने की मांग करने लगे।

24 घंटे में लिया जाएगा बाकी 5 स्टूडेंट्स पर फैसला

स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी के मेन गेट और एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस पर ताला लगा दिया। रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे यूनिवर्सिटी प्रॉक्टर ने स्टूडेंट्स से बात की और दो हिंदू स्टूडेंट्स को अस्थाई तौर पर सस्पेंड कर दिया।

उन्होंने यह भी कहा की फार्मेसी डिपार्टमेंट के पांच हिंदू छात्रों के मामले में 24 घंटे के अंदर फैसला लिया जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट्स ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया और गेट खोल दिए।

हिंदू धार्मिक स्थलों को लगातार निशाना बनाया जा रहा

बांग्लादेश में 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना सरकार गिरने के बाद से भारत विरोधी भावनाओं को बल मिला है। इसके अलावा अल्पसंख्यकों से जुड़े धार्मिक स्थलों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

हिंदू नेताओं को धमकियां मिल रही हैं। इस्कॉन से जुड़े धर्मगुरु चिन्मय कृष्ण दास देशद्रोह के आरोप में 25 नवंबर से पुलिस हिरासत में हैं।

आरक्षण के खिलाफ आंदोलन ने किया था तख्तापलट

बांग्लादेश में 5 जून को हाईकोर्ट ने जॉब में 30% कोटा सिस्टम लागू किया था, इसके बाद से ही ढाका में यूनिवर्सिटीज के स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट कर रहे थे। यह आरक्षण स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को दिया जा रहा था।

यह आरक्षण खत्म कर दिया गया तो छात्रों ने प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में छात्र और आम लोग प्रधानमंत्री और उनकी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आए।

इस प्रोटेस्ट के दो महीने बाद 5 अगस्त को शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गईं। इसके बाद सेना ने देश की कमान संभाल ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.