बांग्लादेश ने दूसरा टी-20 8 विकेट से जीता:श्रीलंका को हराकर तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर

Updated on 07-03-2024 01:20 PM

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने नेतृत्व करते हुए नाबाद अर्धशतक जमाया जिससे बांग्लादेश ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ आठ विकेट से जीत के साथ तीन मैचों की टी20 मैच की सीरीज1-1 से बराबर कर ली। सीरीज का आखिरी मुकाबला 9 मार्च को होगा।

बुधवार को सिलहट के मैदान पर मेजबान बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 165 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया।

टीम के लिए कप्तान शांतो ने नाबाद 53 रन की पारी खेली और चौके के रूप में विनिंग शॉट भी लगाया।

श्रीलंका का बल्लेबाजी में टीम एफर्ट
श्रीलंका के चार बल्लेबाजो ने थोडे़-थोड़े रन बनाए। ओपनिंग करने आअविष्का फर्नांडो 0 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कुसल मेंडिस ने 36 रन और किमांडु मेंडिस ने 37 रन की पारी खेली।

सदीरा समरविक्रमा 7 रन बना कर आउट हो गए। आखिर में कप्तान चरिथ असलंका ने 28 रन बनाए। एंजेलो मैथ्यूज 32 रन और दासुन शानाका 20 रन बना कर नाबाद रहे।

बॉलिंग में चार गेंदबाजों को 1-1 विकेट
बॉलिंग में टीम ने एफर्ट दिखाया। तस्कीन अहमद, मेहदी हसन, मुस्ताफिजुर रहमान और सौम्य सरकार को 1-1 विकेट मिला।

बांग्लादेश की शुरुआत शानदार, शांतो ने जिताया
बांग्लादेश की शुरुआत शानदार रही। लिटन दास और सौम्य सरका ने ओपनिंग की। दोनों ने मिलकर पावरप्ले के पहले 6 ओवर में 63 रन बनाए। 7वें ओवर में सरकार 26 रन बना कर मथीशा पथिराना की बॉल पर मैथ्यूज को कैच थमा बैठे। 9वें ओवर में दास भी 36 रन बना कर चलते बने।

आखिर में नजमुल हुसैन शांतो और तौहीद हृदॉय टिके रहे और साथ नाबाद 87 रन की साझेदारी करते हुए मैच जिता दिया। शांतो ने 53 रन और हृदॉय ने 32 रन की नाबाद पारी खेली।

बांग्लादेश के दौरे पर है श्रीलंका
श्रीलंका क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर है। इस दौरे में टीम कुल तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.