बैंक में धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Updated on 17-07-2025 01:39 PM

धमतरी।  धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही। बैंक में धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सायबर सेल व थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा धोखाधड़ी के गंभीर मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
2 जुलाई 2025 को प्रार्थिया आशा बाई सिन्हा द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपने बैंक खाता में 40,000/- रूपये जमा करने बैंक ऑफ इंडिया शाखा सिहावा चौक पहुंची थी। उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने "नोटों को उलटा रखा है, मैं सीधा कर देता हूं" कहकर धोखे से 11,000/-रूपये की रकम निकाल ली और फरार हो गया।
मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 171/2025, धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मुखबिर की सूचना पर संदेही अख्तर अली पिता शौकत अली,उम्र 51 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी वार्ड क्रमांक 40, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने न केवल आशा बाई से 11,000/- की धोखाधड़ी करना स्वीकार किया, बल्कि यह भी बताया कि उसने दिनांक 09 जून 2025 को ग्राम भखारा में एक वृद्ध व्यक्ति से भी 20,500/- की धोखाधड़ी की थी।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों वारदातों की राशि का अधिकांश हिस्सा खाने-पीने और घूमने-फिरने में खर्च कर दिया गया, शेष 3,000/-रूपये व 1,000/-रूपये नकद पास में होना बताया। घटना में प्रयुक्त होण्डा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 M 3824 को भी आरोपी ने पेश किया, जिसे मौके से विधिवत जब्त किया गया।
छत्तीसगढ़ी फ़िल्म
बरामद सामग्री:
▪️नकद 3,000 रूपये व 1,000/- (दोनों घटनाओं से)
▪️धोखाधड़ी में प्रयुक्त होण्डा साइन मोटरसाइकिल
प्रार्थिया द्वारा मौके पर आरोपी की सही शिनाख्त किए जाने के उपरांत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
आरोपी का नाम पता-: अख्तर अली पिता शौकत अली,उम्र 51 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी वार्ड क्रमांक 40, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग(छ.ग.)
आरोपी का अपराधिक इतिहास:
▪️थाना उतई: अपराध क्रमांक 451/19 धारा 380 भादवि.के तहत अपराध पंजीबद्ध
▪️थाना कुम्हारी: अपराध क्रमांक 87/2019 धारा 380 भादवि.के तहत अपराध पंजीबद्ध।
उक्त मामले के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी बैंकों को चेकिंग करने एवं सीसीटीवी सहित सुरक्षा संबंधी मापदंडों को निरीक्षण करने के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के सभी बैंकों की चेकिंग कर सुरक्षा संबंधी निर्देश भी दिये गये हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.