1 जनवरी से बदल रहा बैंक लॉकर नियम

Updated on 27-12-2022 06:48 PM
बैंक लॉकर सुविधा के जरिए ग्राहक अपने कीमती सामान, दस्तावेज रखते हैं. 31 दिसंबर 2022 से आरबीआई के नए लॉकर संबंधी नियम लागू होने जा रहे हैं. ग्राहकों को जनवरी 2023 से पहले लॉकर एग्रीमेंट हासिल करना होगा. इस एग्रीमेंट पर साइन भी करना है. वहीं, बैंकों को यह पक्का करना होगा कि ग्राहक ने नए लॉकर नियमों के तहत एग्रीमेंट पर साइन किए हैं या नहीं.

पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को नए लॉकर नियमों के संबंध में मैजेज भेजकर सचेत कर रहा है. पीएनबी ने अपने ग्राहकों को भेजे संदेश में कहा है कि आरबीआई गाइडलाइंस के मुताबिक न्यू लॉकर एग्रीमेंट 31 दिसंबर 2022 से पहले एक्जीक्यूट किया जाना है. बैंक ने कहा है कि कृपया सुनिश्चित करें कि अगर इसे पहले साइन नहीं किया है तो समय रहते सभी ग्राहक इस काम को कर लें. क्योंकि, 1 जनवरी 2023 से नए लॉकर नियम प्रभावी होंगे.
जिन ग्राहकों ने बैंक में कीमती सामान रखने के लिए लॉकर किराए पर लिया है या किराए पर लेने की योजना बना रहे हैं तो उन्हें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के लॉकर नियमों की जानकारी होनी जरूरी है. आरबीआई ने लॉकर नियम संबंधी निर्देश अगस्त 2021 में ही जारी कर दिया था. जो कि 1 जनवरी 2023 से लागू हो रहा है. इसके तहत सबसे पहले सेफ डिपॉजिट लॉकर होल्डर्स को नए लॉकर एग्रीमेंट के लिए पात्रता दिखानी होगी और रिन्यूवल के लिए एग्रीमेंट करना होगा.

बैंक लॉकर एग्रीमेंट का रिन्यूवल
भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार बैंक यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके लॉकर एग्रीमेंट में कोई अनुचित नियम या शर्तें शामिल नहीं हैं. इसके अलावा बैंक के हितों की रक्षा के लिए अनुबंध की शर्तें आवश्यकता से अधिक कठिन नहीं होंगी. बैंक 1 जनवरी 2023 तक मौजूदा लॉकर ग्राहकों के साथ अपने लॉकर एग्रीमेंट का रिन्यूवल करेंगे.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.