बैंक ऑफ बड़ौदा को सात महीने बाद मिली बड़ी राहत, अब शेयर बनेगा रॉकेट!

Updated on 09-05-2024 02:04 PM
नई दिल्ली: गवर्नमेंट सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा को बड़ी राहत मिली है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) को करीब सात महीने बाद ‘बॉब वर्ल्ड’ एप्लिकेशन के माध्यम से नए ग्राहकों को जोड़ने की अनुमति दे दी। आरबीआई ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक को उसके मोबाइल ऐप ‘बॉब वर्ल्ड’ के जरिये नए ग्राहक जोड़ने से 10 अक्टूबर, 2023 को रोक दिया था। यह कदम कुछ सुपरवाइजरी चिंताओं के बाद उठाया गया था। पिछले सप्ताह आरबीआई ने ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड के जरिये कर्ज देने पर बजाज फाइनेंस पर भी प्रतिबंध हटा दिया था।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा, ‘हम सूचित करना चाहते हैं कि आरबीआई ने आठ मई, 2024 के अपने पत्र के माध्यम से बैंक को बॉब वर्ल्ड पर उपरोक्त उल्लिखित प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से हटाने के अपने निर्णय से अवगत कराया है। बैंक अब लागू दिशानिर्देशों और मौजूदा कानूनों या विनियमों के अनुरूप इस ऐप के जरिये ग्राहकों को जोड़ने के लिए स्वतंत्र है।' बैंक ने कहा कि अब वह बॉब वर्ल्ड ऐप पर नए ग्राहकों को शामिल करना दोबारा शुरू कर देगा। इसके साथ ही उसने कहा कि वह नियामकीय दिशानिर्देशों का पालन और अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

शेयर का हाल

बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 1.35% तेजी के साथ 262.70 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 266.25 रुपये तक गया। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 285.50 रुपये और न्यूनतम स्तर 172.85 रुपये है। पिछले सप्ताह आरबीआई ने ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड के जरिये कर्ज देने पर बजाज फाइनेंस पर भी प्रतिबंध हटा दिया था। इसके पहले रिजर्व बैंक ने निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक पर ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग के जरिये नए ग्राहकों को जोड़ने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.