सनी देओल के बंगले का नीलामी नोटिस बैंक ने लिया वापस, कांग्रेस ने उठाए सवाल... सियासत में मची 'गदर'

Updated on 21-08-2023 12:22 PM
बॉलिवुड अभिनेता और गुरदासपुर से बीजेपी सांसद सनी देओल को समय पर लोन नहीं चुकाना महंगा पड़ा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 56 करोड़ रुपये की वसूली के लिए सनी देओल की प्रॉपर्टी को नीलामी के लिए रख दिया। ऑनलाइन माध्यम से 25 अगस्त को नीलामी की तारीख तय की गई। हालांकि 24 घंटे के अंदर बैंक ने इस नोटिस को वापस ले लिया। अब इस मामले में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इस पर सवाल खड़े किए हैं।

​दिसंबर 2022 से बकाया​

सनी देओल पर बैंक का 55.99 करोड़ का कर्ज, ब्याज और जुर्माने की राशि नहीं चुकाने का आरोप है। उन पर यह बकाया दिसंबर 2022 से है। बैंक की ओर से रविवार को जारी पब्लिक टेंडर में कहा गया कि बैंक ने मुंबई के टोनी जुहू इलाके में गांधीग्राम रोड पर स्थित सनी विला की प्रॉपर्टी कुर्क की है।

​क्या है पूरा मामला​

बैंक ने नीलामी के लिए आरक्षित मूल्य 51.43 करोड़ रुपये और 5.14 करोड़ रुपये की एडवांस राशि तय किया था। नोटिस के अनुसार, सनी विला के अलावा 599.44 वर्ग मीटर की प्रॉपर्टी में सनी साउंड्स भी शामिल है, जिस पर देओल फैमिली का मालिकाना हक है। सनी साउंड्स कर्ज का कॉर्पोरेट गारंटर है। सनी के पिता धर्मेंद्र इस कर्ज के पर्सनल गारंटर हैं। नोटिस के अनुसार, नीलामी को रोकने के लिए अभिनेता के पास अब भी बैंक को बकाया चुकाने का विकल्प था। अचानक बैंक ने इस नोटिस को वापस ले लिया।

​जयराम रमेश ने उठाया सवाल​

कांग्रेस ने बैंक ऑफ बड़ौदा के बीजेपी के सांसद और अभिनेता सनी देओल के बंगले की ई-नीलामी संबंधी नोटिस को कथित तौर पर वापस लिए जाने को लेकर सोमवार को सवाल खड़े किए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने पूछा कि आखिर ‘तकनीकी कारणों’ का हवाला देने के लिए बैंक को किसने प्रेरित किया? रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'कल दोपहर को देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने भाजपा सांसद सनी देओल के जुहू स्थित आवास को ई-नीलामी के लिए रखा है, क्योंकि उन्होंने बैंक को 56 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है। आज सुबह 24 घंटे से भी कम समय में देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘तकनीकी कारणों’ से नीलामी नोटिस वापस ले लिया है।' उन्होंने सवाल किया, 'आखिर इन तकनीकी कारणों का हवाला देने के लिए किसने प्रेरित किया?'

​कितना बड़ा है सनी का बंगला?​

सनी देओल का जुहू वाला बंगला 599.44 वर्ग मीटर में फैला हुआ है, जिसमें सनी विला और सनी साउंड्स हैं। इसे भी नीलाम करने की तैयारी थी। सनी साउंड्स देओल की स्वामित्व वाली कंपनी है। इसके लिए सनी देओल ने बैंक से कर्ज लिया था और पिता धर्मेंद्र को गारंटर बनाया था। सनी देओल के इस बंगले में पार्किंग से लेकर पूल, मूवी थिएटर, हेलिपैड एरिया, गार्डन हैं। इसके अलावा, ऐशोआराम की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह बंगला देखने में काफी लग्जरी है और प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता के पास 120 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है और ये हर मूवी के लिए 5 से 6 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। हालांकि इन्होंने गदर-2 मूवी के लिए 20 करोड़ रुपये की फीस ली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.