बांके बिहारी समूह विवाद ने लिया हिंसक रूप: पिता-पुत्र पर हमला, रायपुर में 5 लोगों पर FIR

Updated on 18-10-2025 01:59 PM
रायगढ़। रायगढ़ जिले के औद्योगिक जगत में चर्चित बांके बिहारी समूह के भीतर चल रहा पारिवारिक और कारोबारी विवाद अब हिंसा में बदल गया है। समूह के निदेशक हरविलास अग्रवाल और उनके पुत्र आयुष अग्रवाल पर रायपुर में हमला किया गया, जिसमें दोनों को चोटें आई हैं। आयुष अग्रवाल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में जारी है।

घटना की पृष्ठभूमि
हरविलास अग्रवाल ने बताया कि कंपनी के शेयर और प्रबंधन नियंत्रण को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था। उनके अनुसार, समूह के एक अन्य पक्ष अजय अग्रवाल द्वारा पहले से ही उनके खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर शेयर हड़पने के प्रयास की शिकायत पूंजीपथरा थाने में दर्ज की गई थी। इसी विवाद के बीच 17 अगस्त को रायपुर के तेलीबांधा स्थित सृष्टि गार्डन में कंपनी की एक अहम बैठक रखी गई थी।

मीटिंग में मारपीट, आयुष गंभीर रूप से घायल
हरविलास के अनुसार, मीटिंग में उन पर और उनके पुत्र पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर के लिए दबाव बनाया गया। उन्होंने पहले ही ईमेल के माध्यम से विरोध दर्ज कराया था और कहा था कि मीटिंग में वीडियो रिकॉर्डिंग और कंपनी सेक्रेटरी की उपस्थिति आवश्यक है, ताकि सभी प्रक्रियाएं वैध रूप से पूरी हों।

लेकिन, मीटिंग में उनकी बात नहीं सुनी गई और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि मीटिंग के दौरान गाली-गलौज और हाथापाई हुई। इस दौरान आयुष अग्रवाल को कमरे से बाहर निकालकर दरवाजा बंद कर दिया गया और उनके पैरों में गंभीर चोटें आईं। हरविलास के मुताबिक, “पवन अग्रवाल ने मेरे बेटे के पैरों को काटने की कोशिश की और सिर पर भी वार किया। अगर हम समय पर नहीं निकलते, तो जान से मार सकते थे।”

रायपुर में दर्ज हुई FIR
घटना के बाद हरविलास अग्रवाल ने रायपुर के तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 294, 115(2), 351(2), 118 और 3(5) बीएनएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, साथ ही मीटिंग स्थल के सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेजों की जांच जारी है।

हरविलास अग्रवाल का बयान
हरविलास ने कहा: “हम केवल कंपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए विरोध कर रहे थे। मेरे पुत्र को जान से मारने की कोशिश की गई। यह सब पहले से योजना बनाकर किया गया था। हमें झूठे केस में फंसाने की साजिश रची जा रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि परिवार में पहले एकता बनी हुई थी, लेकिन कुछ राजनीतिक और बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप के बाद मतभेद गहराने लगे।=

“जिसके घर शीशे के होते हैं, वह दूसरों के घरों में पत्थर नहीं मारते। सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ चल रही अफवाहों से मेरा कोई संबंध नहीं है, मैंने किसी को कोई चंदा भी नहीं दिया,” — हरविलास अग्रवाल।

पुलिस जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष और साक्ष्य-आधारित होगी। घटना के बाद से रायगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में इस विवाद की चर्चा तेज हो गई है। हरविलास अग्रवाल ने पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की है।

कौन हैं हरविलास अग्रवाल
हरविलास अग्रवाल रायगढ़ के वरिष्ठ उद्योगपति हैं, जो लंबे समय से बांके बिहारी पावर एंड स्टील लिमिटेड और बांके बिहारी इंफ्राकॉम प्राइवेट लिमिटेड का संचालन कर रहे हैं। वे अपने पारदर्शी व्यवसाय, कर्मचारियों के हितों की रक्षा और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं।

फिलहाल, मामला पुलिस जांच के अधीन है।
रायगढ़ और रायपुर दोनों ही स्थानों पर इस घटना को लेकर औद्योगिक समुदाय में तनाव और चिंता का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.