महिला स्व-सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए बैंकर्स कार्यशाला सम्पन्न

Updated on 18-07-2025 12:09 PM

मोहला। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों की वित्तीय सशक्तिकरण और स्वरोजगार आधारित उद्यमों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय बैंकर्स कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभागार मोहला में किया गया। कार्यशाला में नेशनल रिसोर्स पर्सन सुधाकर सतपथी एवं राज्य स्तरीय विशेषज्ञ दिलीप साहू द्वारा तकनीकी सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को स्व-सहायता समूहों कों क्रेडिट लिंकेज की प्रक्रिया, लक्ष्य, ब्याज अनुदान योजना, कम्युनिटी बेस्ड रिकवरी मैकेनिज्म, वित्तीय साक्षरता तथा समूह सदस्यों की क्षमता संवर्धन से जुड़ी व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में लीड बैंक मैनेजर, जिले के समस्त बैंक शाखा प्रबंधक, बैंक सखी, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, एरिया कोऑर्डिनेटर, पीआरपी, वित्तीय साक्षरता रिसोर्स पर्सन और बैंक मित्र सहित विभिन्न हितधारकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यशाला के दौरान स्व-सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों को स्थायित्व प्रदान करने के लिए बैंकिंग प्रक्रियाओं की स्पष्टता पर जोर दिया गया। प्रतिभागियों ने अपने अनुभवों और जमीनी चुनौतियों को साझा करते हुए विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर महिला स्व-सहायता समूहों की भूमिका को सराहते हुए यह संकल्प लिया गया कि बैंकिंग संस्थान एवं मिशन टीमें मिलकर स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को सतत वित्तीय सहयोग और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराते रहेंगे, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर और सशक्त रूप से अग्रसर हो सकें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.