नहीं रहे बैंकिंग दिग्गज नारायणन वाघुल, 44 साल में ही बन गए थे सरकारी बैंक के चेयरमैन, ICICI की रखी थी नींव

Updated on 18-05-2024 04:43 PM
नई दिल्ली: बैंकिंग दिग्गज और आईसीआईसीआई की नींव रखने वाले नारायणन वाघुल (Narayanan Vaghul) का निधन हो गया है। वह 88 साल के थे और पिछले दो दिन से चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर थे। उनके परिजनों ने ईटी को बताया कि वह गिरकर बेहोश हो गए थे। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नारायणन के परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। नारायणन ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी और 44 साल की उम्र में बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन बन गए थे। वह किसी सरकारी बैंक का चेयरमैन बनने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे। ब्यूरोक्रेट्स के हस्तक्षेप से तंग आकर उन्होंने बैंकिंग सेक्टर छोड़ दिया था। राजीव गांधी सरकार के दौरान उन्हें आईसीआईसीआई बैंक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वाघुल को साल 2010 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। साल 2006 में उन्हें The Economic Times Lifetime Achievement Award दिया गया था।

1991 में आर्थिक उदारीकरण के बाद से देश में कई फाइनेंशियल सुपरमार्केट्स उभरे हैं लेकिन वाघुल को इसका अगुआ माना जाता है। यह वाघुल की रणनीति ही थी जिसके दम पर आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने बड़ा मुकाम हासिल किया। इसी बैंक की देखादेखी आईडीबीआई (IDBI), यूटीआई (UTI) और एसबीआई (SBI) ने फाइनेंशियल सर्विसेज इंडस्ट्री के अलग-अलग एरिया में अपना विस्तार किया। बैंकिंग सेक्टर के एक और दिग्गज के वी कामत की भी स्वदेश वापसी का श्रेय वाघुल को ही जाता है। कामत एशियन डेवलपमेंट बैंक में काम कर रहे थे लेकिन आईसीआईसीआई बैंक के चेयरमैन वाघुल के मनाने पर वह स्वदेश लौट गए। कामत ने ही कंज्यूमर लेंडिंग के बीज बोए थे। वाघुल देश की कई दिग्गज कंपनियों में बोर्ड में भी डायरेक्टर रहे। इनमें विप्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अपोलो हॉस्पिटल्स और मित्तल स्टील शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.